होली नजदीक आते ही शामली शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर होली मिलन का समारोह किया।
होली के नजदीक आते ही शामली शहर के सेंट आरसी स्कूल में सामाजिक संस्थाओं व राजनीतिक दलों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिठाई और रंगों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शामली के सेंट आरसी स्कूल में होली मिलन समरोह का कार्यक्रम किया। नवनियुक्त प्रदेश / क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत समारोह का आयोजन किया।इस मौके पर भाजपा नगर मंडलाअध्यक्ष की ओर से शहर के सेंट आरसी स्कूल सेंट आरसी स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के प्रभारी जसवंत सैनी,विधायक तेजेंद्र निरवाल, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, भाजपा के पूर्व क्षेत्र उपाध्यक्ष हरबीर मलिक,मृगांका सिंह, प्रसन्न चौधरी , पवन तरार, जितेंद्र सिंह व विवेक प्रेमी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता इस पावन पर्व पर मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली के पावन पर्व पर शामली जनपद के सभी वासियों को धन्यवाद दिया आने वाले त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तैयार किया। प्रदेश में वर्तमान सरकार के सफलता पूर्वक4 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। और जनता को धन्यवाद दिया।


No comments:
Post a Comment