Mar 6, 2021

उत्तर प्रदेश -राज्य में 108, 102 व ALS एंबुलेंस कर्मचारियों का महा आंदोलन, यूपी एम्बुलेंस में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी देखने को मिला --


 पदाधिकारियो की बहाली जल्द नही हुई तो आज 5 बजे से लाइव केस औऱ क्लोजिंग बंद

 अपनी जायज मांगो की लंबे समय से लड़ रहे है लड़ाई



  लखनऊः-पिछले लंबे समय से अपनी जायज मांगो की मांग कर रहे एम्बुलेंस कर्मचरियों को आवाज को बंद करने के लिए कंपनी के आला अधिकारियों द्वारा यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष को टर्मिनेट कर अपनी तानाशाही रवैया बरकरार रखा है। उनके इस कार्यवाही से प्रदेश अध्यक्ष ने आज शाम 5 बजे से पूरे प्रदेश में लाइव केस और क्लोजिंग बन्द करने के आदेश जारी कर दिए है। 

मालूम हो कि 102 108 व als के एम्बुलेंस कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी जायज मांगो को मांग कर रहे है। जो कि इनका मूलभूति सुविधाएं है उनको कम्पनी इनसे वंचित रखा है। जिसमे 8 घण्टे के बजाय 12 घण्टे की ड्यूटी कराना, ओवरटाइम का भुगतान न देना, सैकड़ो कर्मचारियों का नवंबर माह की सैलरी न देना, मानदेय में हर माह esic व epf के लिए बिल काट लेना सहित कई मांगे शामिल हैं। जिसकी आवाज यूनियन सहित 19221 कर्मचारी लगातार मांग कर रहे है लेकिन हर बार लेबर कोर्ट के माध्यम से आश्वासन तो दिया जाता है केवल कागजो में ही, हकीकत में नही। इसी मांगो को लेकर यूनियन लगातार संघर्षरत है। कल जब यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर फिर से हुंकार भरी तो आननफानन में कंपनी के आला अधिकारियों द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय तिवारी व वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा जी को टर्मिनेट कर 19221 कर्मचरियों में भय व्यापत करने की गंदी राजनीति कंपनी ने खेली। 



यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय जी बताया कि अगर अभिषेक मिश्रा व विनय तिवारी जो को फिर से बहाल कर हमारी जायज मांगो को नही माना तो अभी तो लखनऊ मंडल में लाइव केस क्लोजिंग बन्द हुई है अगले 1 घंटे बाद यानी 5 pm आज से पूरे प्रदेश में लाइव केस और क्लोजिंग बन्द कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शोषड अब बरदास्त के बाहर हो गया है हर चीज की एक सीमा होती है कंपनी ने वो सीमा पार कर दी है और अपनी ओछी राजनीति चल ली है। अब समय बदल चुका है चाल हमलोग चलेंगे और खामियाजा कम्पनी को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने अब तक टर्मिनेट एमटी पायलट, ट्रेनिंग किये हुए कर्मचारी व नवंबर माह की जिनकी सैलरी नही आई है वो लोग 9 मार्च को हेड आफिस पहुचे और अपना हक सम्मान सहित ले अगर कंपनी आनाकानी करेगी तो तत्काल fir दर्ज कराएगी जाएगी।

                          आज्ञा से

                       प्रदेश अध्यक्ष

                      हनुमान पाण्डेय

  जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 102 एवं ALS संघ उत्तर प्रदेश रजि० 10228

No comments: