गोण्डा - प्रति वर्ष की भाँति उस वर्ष शारदीय नवरात्रि के पर्व पर देवी मन्दिरो में दर्शन पूजन नहीं हो सकेगा,कोविड 19 महामारी में चलते प्रशासन द्वारा कड़ें निर्देश जारी किये गये हैं,जिसका पालन करने वाले भक्त ही इस बार नवरात्रि के अवसर पर माता भगवती का दर्शन कर पायेंगे। कल शनिवार को प्रारम्भ हो हो रहे शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर आज जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दपुर गाँव मे स्थित उत्तरी भवानी मॉं बाराही देबी मन्दिर को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस मौके पर बाराही देबी के अद्भुत श्रंगार तथा मनमोहक छटा की सजीवता देखते बन रही है। शनिवार को शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व को देखते हुये मन्दिर प्रबन्धन/पुजारी द्वारा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशो का हवाला देते हुये कहा गया है कि प्रशासन के आदेशानुसार इस शारदीय नवरात्रि में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एवं मास्क लगाकर ही भक्त माताजी का दर्शन कर सकते हैं। मंदिर के गर्भ गृह में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं होगी।और मन्दिर में न तो टीका लगाया जायेगा, न रक्षा सूत्र बाँधा जायेगा और प्रसाद भी नहीं चढ़ेगा । केवल दर्शन मात्र होगा वह भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करते हुये 5 फीट पर गोला बनाया गया है एक गोले में एक व्यक्ति खड़ा होगा । केवल 2 लाइनें चलेंगी जिसमे एक महिला व दूसरे में पुरुष दर्शन कर सकेंगे।
Oct 16, 2020
नवरात्रि की पूर्व संध्या पर सजा मॉं बाराही का दरबार,मास्क लगाकर ही होगा दर्शन,जानें प्रशासन के निर्देश।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment