Apr 6, 2020

शासन -प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे कोटेदार,गरीब परेसान,जिम्मेदार मौन।

गोंडा-शासन-प्रशासन के आदेशों से बेखौफ होकर गरीबो का हक मार रहे खाद्यान माफिया संवेदनशून्य होते नज़र आ रहे हैं,अति गरीब लोगों को भी खाद्यान नही मिल पा रहा। सरकार की योजना के लाभ से वंचित गांव के लोग एकत्र होकर जिम्मेदारों से अपील कर अपना हक दिलाने की मांग कर रहे हैं।शोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुये शोसल मीडिया के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है।जिले के झंझरी ब्लाक अन्तर्गत कपूरपुर गाँव के ग्रामीणों द्वारा  ध्रुवकुमार तिवारी कोटेदार पर हक मारने का आरोप लगाया जा रहा है। कुछ इसी तरह करनैलगंज ब्लाक के चतरौली व गुमदहा तथा परसपुर ब्लाक के नारायनपुर मर्दन गाँव  के कोटेदारों पर भी ग्रामीणों द्वारा कम राशन देने व अभद्रता क़रने का आरोप लगाया जा चुका है। जबकि जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया जा चुका है कि गरीबो को खाद्यान न देने या कम देने की शिकायतों पर कोटेदारों से वसूली के साथ उनपर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।इसके बावजूद भी कुछ खाद्यान माफिया सुधरने को तैयार नहीं हैं।इससे जहाँ एक ओर योगी सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ रही व उनके आदेशो की अवहेलना होती नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सुनें बुजुर्ग ग्रामीण की अपील।

No comments: