गोण्डा - गर्भवती महिला की गुहार पर डीएम गोण्डा डॉ॰ नितिन बंसल साहब ने की त्वरित कार्यवाही. थाना वजीरगंज के ग्राम चडोवा निवासिनी 06 माह की गर्भवती महिला अर्चना वर्मा पत्नी विजयी विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि वह गर्भवती है और उसकी दवा लॉक डाउन के कारण खत्म हो गई है तथा उसका पति विजय बाहर है. उसका एक तीन वर्ष का बेटा भी है. अकेली होने के कारण वह परेशान है और अपने मायके जाना चाहती है जिससे उसकी दवा चलती रहे.
डीएम डॉ॰ नितिन बंसल साहब ने महिला को तत्काल उसके मायके भिजवाने का प्रबंध किया और आज 6:45 बजे महिला अपने मायके अपने बच्चे के साथ पहुँच गई. मायके पहुचने के बाद अर्चना ने डीएम क़ो मैसेज कर बोला थैंक्यू डीएम सर.

No comments:
Post a Comment