Apr 6, 2020

लॉकडाउन में नटवर लालो की पौबारह,फर्जी अधिकारी बनकर शुरू की कोटे की जाँच।

गोंडा - जहाँ एक तरफ पूरे विश्व मे कोरोनो वायरस नामक महामारी से लोगो मे त्राहि;त्राहि मची हुई है, देश के कल-कारखानों में ताला लटक रहा, सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठान बंद पड़े हैं तथा आमजनमानस सारे काम-काज छोड़कर इस दहशत जदा माहौल में अपने घरों में दुबका बैठा है ।वहीं कुछ नटवरलाल किस्म के लोग कोटेदारो की दुकानो की जाँच करने में जुटे हुये हैं। इसका खुलासा खोंडारे थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक गाँव मे कोटे की दुकान की जाँच क़रने पहुँचे 3 फर्जी अधिकारियों की आईडी कार्ड माँगने पर हुआ।मामले में कोटेदार ने फर्जी अधिकारियों पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाते हुये थाने में की नामजद शिकायत की है।बताया जा रहा है कि, तीनो अधिकारियों पर शक होने पर आईडी कार्ड मांगा गया तो वह भाग खड़े हुये।

No comments: