गोण्डा- रामजन्मभूमि आयोध्या मामले पर आगामी दिनों आने वाले ऐतिहासिक निर्णय को देखते हुये प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है, मा. सर्वोच्च न्यायालय के आने वाले इस सम्भावित फैसले पर जहाँ पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर शासन- प्रशासन भी इस मामले को लेकर पूरी तरह सतर्क दिख रहा है।
प्रशासन द्वारा शान्ति कमेटी की बैठक करके आपसी सौहार्द बनाये रखने की आम जनमानस से अपील की जा रही है, इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ नितिन वंसल व पुलिस अधीक्षक आर के नय्यर ने जिले के सम्भ्रांतजनो व विभिन्न समुदाय के लोगो के साथ बैठक करके सबका सहयोग मांगा, और आगामी दिनों आने वाले न्यायालय के फैसले का स्वागत करने और आपसी सौहार्द को कायम रखने की अपील की।


No comments:
Post a Comment