Nov 18, 2019

लेखाधिकारी के अनोखे ठाठ,बिजली गायब, जेनरेटर तेल विहीन विभागीय कार्य रहा बाधित।

गोंडा-  

सर्व शिक्षा अभियान में कार्यरत सहायक वित्त व लेखाधिकारी का ठाठ -बाट आज कल विभाग पर भारी पड़ रहा है, बताया जा रहा है कि, जब वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय आयेंगे तभी कार्यालय मे लगा जेनरेटर चलेगा। अगर किसी कारणवश वह नहीं आते हैं तो फिर जेनरेटर नहीं चलेगा। इससे विभाग का काम बाधित होता है तो इसकी जिम्मेदारी कर्मचारी के सिर फूटना निशिचित ही है। सोमवार को सहायक वित्त लेखाधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे तो कार्यालय का जेनरेटर नहीं चला, वहाँ दिन भर कार्यालय मे अंधेरा छाया रहा, और इससे विभागीय कार्य प्रभावित रहा। फिर भी सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के कर्मी जैसे- तैसे अपना कार्य करने पर विवश दिखे। बीएसए भी कार्यालय पहुंचे लेकिन अंधेरा देखकर बैरंग वापस  हो गये। 

लेखाधिकारी के अनोखे ठाठ,बिजली गायब, जेनरेटर तेल विहीन विभागीय कार्य रहा बाधित।


बेसिक शिक्षा विभाग के ज्यादातर महत्वपूर्ण कार्य विकास भवन स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय से ही होते हैं। दिशा निर्देशों को जारी किए जाने से लेकर विभागीय सूचनाओं का आदान प्रदान का यह प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। यहाँ का कार्य किसी भी रूप में बाधित न हो  इसलिए यहां बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जेनरेटर लगा हुआ है ,फिर भी यह जेनरेटर तभी चलता है जब वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में मौजूद होते हैं। वर्तमान मे यहां सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। विभागीय काम निपटाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सुदीप पांडेय को यहां का अतिरिक्त चार्ज प्राप्त है ।लेकिन उनका ठाठ यहां के कर्मियों पर बहुत ही भारी पड़ रहा है। वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय का अतिरिक्त चार्ज होने के नाते वह रोजाना कार्यालय नहीं आते। ऐसे मे उनकी ग़ैरमौजूदगी मे विभागीय जेनरेटर भी नहीं चल सकता। सोमवार को सहायक वित्त लेखाधिकारी सुदीप पांडेय के साथ ही कार्यालय की बिजली भी सुबह से गायब रही। जेनरेटर मे तेल न होने से वह भी नहीं चल सका। जब बीएसए मनिराम सिंह दोपहर करीब 12 बजे कार्यालय पहुंचे लेकिन वहाँ अंधेरा देखकर वह भी बैरंग वापस हो लिये। उधर सहायक वित्त लेखाधिकारी का कहना है कि, जनरेटर में कोई खराबी रही होगी इसलिये नही चला होगा, बिजली न रहने पर जनरेटर चलता है।

No comments: