Oct 1, 2019

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, विकास ठप, छेड़खानी,बलात्कार, हत्त्या व अपहरण की बाढ़, भाजपा बलात्कारी - पूर्व विधायक, सुने वीडियो।

करनैलगंज/ गोण्डा,

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना देकर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित एसडीएम को 14 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर जनाक्रोश व्यक्त किया गया, तहसील मुख्यालय पर आयोजित धरने की अध्यक्षता नौशाद खाँ व संचालन फहीम अहमद उर्फ पप्पू द्वारा किया गया। 


सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार का नारा खोखला सावित हो रहा है, प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है,महिलाओं के साथ छेड़खानी, बलात्कार, छोटी छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म, हत्त्या और अपहरण की बाढ़ आ गयी है, वहीं प्रदेश में विकास कार्य ठप है,मंहगाई चरम पर पहुँच चुकी है,  चारों तरफ भृष्टतंत्र व भ्र्ष्टाचार का बोल बाला है, कर्ज के बोझ से दबकर किसान आत्महत्या करने को विवश है, उक्त बातें धरने को सम्बोधित करते हुये पूर्व विद्यायक बैजनाथ दूबे ने कही। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुये कहा, प्रदेश में बलात्कार जैसे अपराधों में भाजपा की संलिप्तता बताते हुये कहा, कि इस तरह ज्यादा से जयादा अपराध भाजपा के लोग करते हैं,उन्होंने भाजपा सरकार पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि , सांसद आजम खां व विधायक अब्दुल्ला आजम खां पर फर्जी मुकदमे लिखवाकर सपा को बदनाम कर रही है,इतना ही नही सपा सरकार के कार्यो को अपना बताकर झूठी व सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। 



नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शमीम अच्छन ने भी किसानों, नौजवानों,मजदूरों व बेरोजगारों की समस्याओं पर वर्तमान भाजपा सरकार पर प्रहार किया। धरने को जमील रायनी, अवधराम गोस्वामी, मसूद खाँ प्रधान,मिश्रीलाल गौतम, परमात्मादीन शाहू, तस्लीम खान, हरिश्याम दुबे सहित अन्य लोगो ने सम्बोधित किया।


No comments: