Nov 13, 2026

November 13, 2026

दो नेताओं के गठबंधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

लखनऊ - दो नेताओं के गठबंधन को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है,
कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ASP-AIMIM के गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आराधना मिश्रा ने कहा कि हम आज से बैठक करने जा रहे हैं,हर जिले से जिला अध्यक्ष बुलाए गए हैं,हर जिले से महानगर अध्यक्ष बुलाए गए हैं उनके साथ मीटिंग की जा रही है।

November 13, 2026

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बार-बार आवेदन करने पर लगेगी रोक,फार्म-6 की एक से अधिक प्रविष्टियों पर लगी रोक





गोण्डा  -  मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम शामिल कराने के लिए जन सुविधा केन्द्रों (CSC) के माध्यम से किए जाने वाले आवेदनों में एक से अधिक प्रविष्टियों (Multiple Entries) की समस्या को रोकने के लिए निर्वाचन विभाग ने पहल की है। इसके तहत जनपद के सभी जन सुविधा केन्द्र संचालकों को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि एक ही आवेदक का फार्म-6 बार-बार जमा न हो सके।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गोण्डा ने इस संबंध में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के 05 नवम्बर 2026 के पत्र के क्रम में जारी निर्देशों में कहा गया है कि पात्र नागरिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यमों से भी फार्म-6 भरते हैं।

संज्ञान में आया है कि कई बार आवेदकों द्वारा स्वयं अथवा जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन फार्म-6 जमा करने के बाद मोबाइल नम्बर पर रेफरेन्स नम्बर की सूचना प्राप्त नहीं होने पर दोबारा आवेदन कर दिया जाता है। इससे मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति के नाम की एक से अधिक प्रविष्टियां दर्ज होने की समस्या उत्पन्न होती है।

इस समस्या के समाधान के लिए जन सुविधा केन्द्र संचालकों को SOP में निर्धारित बिन्दुओं पर प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आवेदक का फार्म-6 एक से अधिक बार दर्ज न होने पाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही से अवगत कराएं।
November 13, 2026

17 दिसंबर को सामान्य रूप से खुले रहेंगे जनपद के सभी न्यायालय एवं कार्यालय





गोण्डा  - जनपद न्यायालय गोण्डा के मा0 जिला जज  द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में 17 दिसंबर 2026 (गुरुवार) को अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के बलिदान दिवस के अवसर पर घोषित अवकाश निरस्त कर दिया गया है। अब 17 दिसंबर को जनपद के सभी न्यायालय एवं कार्यालयों सहित ग्राम न्यायालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे तथा नियमित न्यायिक एवं कार्यालयीय कार्य संपादित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला जज द्वारा आदेश जारी किया गया है।
November 13, 2026

प्रसव के बाद नवजात बच्ची व मां की मौत, परजिनों का गंभीर आरोप

हमीरपुर - प्रसव के बाद नवजात बच्ची और मां की मौत हो गई, परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मामला राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा है, जहां घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने मामले की शिकायत सीएचसी अधीक्षक से की है।

November 13, 2026

गोण्डा में 15 नवंबर से सजेगा मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का मंच, खादी उत्पादों के साथ सरकारी योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी






जिलाधिकारी ने सफल आयोजन के लिए 20 से अधिक अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, ओडीओपी की पांच इकाइयों के स्टॉल भी होंगे आकर्षण का केंद्र

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को वितरित की जाएंगी टूलकिट, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की भी होगी बिक्री

गोण्डा -  गोण्डा में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी-2026 का आयोजन 15 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक डॉ. संपूर्णानंद प्रेक्षागृह, टाउन हॉल में किया जाएगा। प्रदर्शनी के माध्यम से खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को प्रोत्साहन देने के साथ ही स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का बेहतर अवसर मिलेगा।

प्रदर्शनी के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन के लिए जिलाधिकारी द्वारा 20 से अधिक अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित अधिकारियों को प्रदर्शनी स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं, साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रचार-प्रसार एवं आगंतुकों की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बार प्रदर्शनी में खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के साथ जनपद के स्थानीय उत्पादों को भी विशेष स्थान दिया जाएगा। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत पांच इकाइयों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण भी किया जाएगा, जिससे पारंपरिक कारीगरों एवं श्रमिकों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन मिल सके।

प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों के भी स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इससे महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के विपणन एवं आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

इसके साथ ही कृषि विभाग, उद्यान विभाग, डूडा विभाग, पशुपालन विभाग एवं पुष्टाहार विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से संबंधित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आमजन को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक नागरिक इन स्टॉलों पर पहुंचकर योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ पात्रतानुसार उनका लाभ लेने की प्रक्रिया भी जान सकेंगे।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जनपदवासियों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों से अपील की है कि वे प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करें तथा स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर कारीगरों, उद्यमियों और महिला समूहों का उत्साहवर्धन करें।

यह प्रदर्शनी स्थानीय हुनर को पहचान दिलाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।
November 13, 2026

बहराइच में शातिर चोर से मुठभेड़: पैर में गोली लगी, तमंचा और चोरी का सामान बरामद

 बहराइच में शातिर चोर से मुठभेड़: पैर में गोली लगी, तमंचा और चोरी का सामान बरामद

बहराइच। थाना पयागपुर क्षेत्र में अंतरजनपदीय शातिर अपराधी के विरुद्ध बहराइच पुलिस की मुठभेड़ हुई। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी का सामान और नगदी बरामद हुई।पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पयागपुर पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि रेलवे अंडरपास पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी करने या चोरी का सामान बेचने की तैयारी में है। सूचना पर थाना प्रभारी पयागपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस टीम ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह रेलवे ट्रैक की आड़ लेकर पुलिस पर जानलेवाफायरिंग करने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। तत्काल उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बब्बू पुत्र रामप्रसाद, निवासी बबया, थाना पयागपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई। वह थाना पयागपुर का हिस्ट्रीशीटर है और बहराइच समेत अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में उसके विरुद्ध दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, चोरी के नौ सफेद धातु के पायल, 11 बिछिया और ₹14,500 नगदी बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पयागपुर में हाल ही में हुई एक चोरी की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया।

घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक बहराइच ने मौका मुआयना किया और अधिकारियों को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

Nov 12, 2026

November 12, 2026

गोण्डा : गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 3 अपराधियों की ₹90,000 की 3 बाइक कुर्क



गोण्डा  - अपराधियों के खिलाफ गोंडा पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत 3 अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित लगभग ₹90,000 कीमत की 3 मोटरसाइकिलों को कुर्क कर लिया गया है।
 दिनांक 12.11.2026 को थाना धानेपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 04/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्तों की अवैध संपत्ति के विरुद्ध धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्यवाही की गई।

ये कार्यवाही जिलाधिकारी गोंडा के आदेश पर उपजिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार गौतम और नायब तहसीलदार सदर जयशंकर सिंह की मौजूदगी में थानाध्यक्ष मोतीगंज तेजनारायण गुप्ता व पुलिस बल द्वारा की गई।

किसकी-किसकी बाइक कुर्क हुई?

*के1.अभियुक्त अब्दुल गफूर पुत्र रहीश निवासी देवरिया अलावल, थाना धानेपुर
   - बाइक: प्लेटिना UP43BH2967 - कीमत ₹50,000

2. अभियुक्त संतराम यादव पुत्र जमुना यादव निवासी जमुनागंज हाड़ापुरवा, थाना धानेपुर
   - बाइक: पैशन प्रो UP43L8979 - कीमत ₹15,000

3.अभियुक्त अजीत सिंह पुत्र राम बहादुर निवासी हाड़ापुरवा, थाना धानेपुर
   - बाइक: स्प्लेंडर UP43AL5146 - कीमत ₹25,000

कुल कुर्की - 3 बाइक, कुल कीमत लगभग ₹90,000/-*

पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित की गई किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।