Nov 2, 2026

November 02, 2026

सिर में डाला लगने से व्यक्ति हुआ घायल

फिरोजाबाद -सिर पर डाला लगने से व्यक्ति घायल हो गया,
यह दर्दनाक हादसा फैक्ट्री में कांच लोड करते समय हुआ 
कार्य के दौरान 48 वर्षीय धर्मवीर निवासी शिकोहाबाद को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया, घटना थाना टूंडला के पीतांबर ग्लास फैक्ट्री की बताई जा रही है।
November 02, 2026

गोण्डा में सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा सपाई -कसाई दुर्गा पूजा का विरोध करते थे

गोण्डा में सीएम योगी  का चल रहा संबोधन

गोण्डा - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोण्डा पहुंचकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि कभी समाजवादी सरकार में इसी गोण्डा में बड़ा खाद्यान्न घोटाला हुआ करता था। सीएम योगी ने 520 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी, उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया,। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपाई-कसाई दुर्गा पूजा का विरोध करते थे, समाजवादी पार्टी यूपी के लिए तो श्राप है। समाजवादी पार्टी जब भी आई तो यूपी में तबाही मचाई, ‘पहले दुर्गा पूजा के लिए इजाजत नहीं मिलती थी’। सीएम योगी ने कहा कि सपा शासन में कर्फ्यू लगता था और दंगा होता था, युवाओं को नहीं पता होगा कैसे लूट होती थी। उन्होंने कहा कि अपने अभिभावकों से पूछिए कर्फ्यू क्या होता है, समाजवादी सरकार में बाजार वीरान हो जाते थे।
November 02, 2026

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी विशाल उर्फ विकास

मथुरा - पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आरोपी विशाल उर्फ विकास ने महोली गांव में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। मामले में पालीखेड़ा से महोली मार्ग पर मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी विशाल उर्फ विकास को अरेस्ट कर लिया।
November 02, 2026

3 साल की बच्ची को घर से उठाया किया रेप, फिर मार डाला, नाराज भीड़ ने सीओ सहित पुलिस की 6 गाड़ियां तोड़ी

हमीरपुर - मुस्करा कोतवाली के गहरौली रोड पर 3 साल की दलित बच्ची की रेप के बाद हत्या से लोगों में उबाल आ गया, नाराज भीड़ ने सीओ सहित पुलिस की 6 गाड़ियों के शीशे तोड़कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
आरोप है कि हैवान युवक ने घर के बाहर से बच्ची का अपहरण कर उसे खेत में ले जाकर हैवानियत की और फिर गला दबाकर मार डाला। तथ्यों को  छुपाने के लिए के तलाशी के वक्त शातिर आरोपी खुद परिजनों के साथ ही मौजूद रहा, ताकि किसी को शक न हो। बच्ची के न मिलने पर परिजनों ने लापता होने की सूचना पुलिस को दी, लेकिन आरोप है कि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की, जिसमें सीओ सहित 6 पुलिस गाड़ियों के शीशे टूट गए। उधर हरकत में आई पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को दबोच लिया। 
November 02, 2026

हाइवे हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत, डाक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप

लखनऊ - हाईवे हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत से हड़कंप मच गया, मामले में परिजनों द्वारा डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पैर के ऑपरेशन के बाद मरीज की तबीयत बिगड़ गई,दर्द का इंजेक्शन देने के बाद महिला की मौत हो गई। पूरा मामला मड़ियांव स्थित हाईवे हॉस्पिटल से जुड़ा बताया जा रहा है ।

November 02, 2026

बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड के आरोपियों संग मुठभेड़, दो को लगी गोली


जालौन - कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ दो लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है,एक अन्य आरोपी को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर वकील का शव बरामद कर पुलिस विधिक कार्यवाई में जुट गई है। मुठभेड़ की कार्रवाई कालपी कोतवाली क्षेत्र के जंगल क्षेत्र की बताई जा रही है।

November 02, 2026

दर्दनाक मंजर देख सहम गए लोग, ट्रक से टकराई कार,6 की मौत

कुशीनगर - कुशीनगर में बहुत बड़ा हादसा हो गया, जिसमें आधा दर्जन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत थरूआडीह में
कार और ट्रक की आमने सामने टक्कर से हुआ।
मिल रही जानकारी के मुताबिक कार सवार 8 में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोगों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
कार सवार सभी लोग कप्तानगंज थानाक्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो तिलक कार्यक्रम से गांवलौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।