कुशीनगर - कुशीनगर में बहुत बड़ा हादसा हो गया, जिसमें आधा दर्जन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत थरूआडीह में
कार और ट्रक की आमने सामने टक्कर से हुआ।
मिल रही जानकारी के मुताबिक कार सवार 8 में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोगों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
कार सवार सभी लोग कप्तानगंज थानाक्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो तिलक कार्यक्रम से गांवलौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
No comments:
Post a Comment