Mathura
October 30, 2026
करवा चौथ पर प्रेमी के साथ पकड़ी गई चार बच्चों की माँ, हुआ हंगामा
मथुरा - मथुरा की वसंत विहार कॉलोनी में करवा चौथ पर युवती प्रेमी के साथ पकड़ी गई, तो मौके पर इतना हंगामा खड़ा हो गया कि लोगों को पुलिस बुलानी पड़ी। युवती 4 बच्चों की मां बताई जा रही है, जिसकी 15 साल बाद पोल खुली। परिवार के साथ पति प्रेमी के रूम पर पहुंचा और खूब जमकर हंगामा हुआ। उधर भारी हंगामा देख आशिक संजय मौके से फरार हो गया। हाईवोल्टेज ड्रामा की सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंच गई और किसी तरह स्थिति संभाली फिर पुलिस पति मनोज, पत्नी अंजू को थाने ले गई। वहीं पति मनोज का कहना है कि मेरा इससे तलाक का केस चल रहा है।