Oct 30, 2026

October 30, 2026

करनैलगंज के होटल' में धर्म भ्रष्ट करने का सनसनीखेज आरोप, BNS की धारा 351(3) में FIR - जांच में जुटी पुलिस


 

करनैलगंज/गोण्डा - थाना कोतवाली कर्नलगंज से महज कुछ ही मीटर दूर, बस स्टॉप पर स्थित चर्चित जायकेदार होटल सुर्खियों में है। इस होटल पर ग्राहक की आस्था के साथ खिलवाड़ करने और धर्म भ्रष्ट करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर होटल संचालक हाजी हारून के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सुमित कुमार सिंह को सौंप दी है।

शिकायत में क्या लिखा है? - वेटर ने कहा 'बड़े की ग्रेवी है'

एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता सौरभ सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी कुतुबपुर 23 अक्टूबर 2026 को चिकन खाने के उद्देश्य से होटल पर गया था। सौरभ का आरोप है -

> "चिकन ऑर्डर करने पर वेटर थाली लेकर आया। पहला निवाला खाते ही स्वाद अजीब लगा। पूछने पर वेटर ने साफ कहा कि इसमें बड़े की ग्रेवी मिली है। जब मैंने संचालक से विरोध जताया तो उसने जान से मारने की धमकी दी।"

शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में यह भी लिखा है कि _"यहां रोज लोग खाना खाने आते हैं, उनका धर्म नष्ट करने की नीयत से ऐसा किया जा रहा है।"_

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना स्थल थाना कर्नलगंज से पश्चिम 0.05 KM बताया गया है। जबकि पीड़ित का आरोप है कि तहरीर के आधार पर धाराएं नहीं लगाई गई है।

धारा 351(3) क्या कहती है?
BNS की धारा 351(3) आपराधिक धमकी से संबंधित है, जिसमें किसी व्यक्ति को जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देना दंडनीय अपराध है।


October 30, 2026

कर्नलगंज में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर कुल्हाड़ी से किया हमला, एक की हालत गंभीर, तीन पर एफआईआर


ककरनैलगंज /गोण्डा - कर्नलगंज थाना कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर मिश्रपुरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार रात खूनी संघर्ष हो गया। दबंगों ने लाठी-डंडा, ईंट, गुम्मा और कुल्हाड़ी लेकर घर में घुसकर मारपीट की। विरोध करने पर भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह मरणासन्न हालत में बेहोश हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर के अनुसार, कपरूपुर मिश्रपुरवा निवासी राजेश कुमार यादव पुत्र रामजतन यादव ने तहरीर दी है कि दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को रात लगभग 8:30 बजे गांव के ही ललित यादव पुत्र सीताराम यादव, सुनील कुमार यादव व अनिल कुमार यादव पुत्र सीताराम यादव पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर के अंदर घुस आए। आरोप है कि तीनों ने एक राय होकर ईंट, गुम्मा, लाठी, डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने मां-बहन की गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में आगे लिखा है कि जब पीड़ित को बचाने उसका भाई राकेश आया तो विपक्षी ललित ने जान से मारने की नियत से उसके भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे भाई बेहोश होकर मरणासन्न की स्थिति में हो गया।
पीड़ित राजेश की तहरीर पर थाना कर्नलगंज में दिनांक 28/10/2026 को रात 10:30 बजे भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 333, 110, 352, 351(3), 115(2), 118(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह बघेल को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि घायल का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
October 30, 2026

किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सजीव प्रसारण, किसानों को पराली प्रबंधन और एकीकृत खेती का दिया मंत्र


गोण्डा  - लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र, गोपालग्राम, गोंडा एवं जिला कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 30 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसानों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम में जिला भाजपा सदस्य राघव राम तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि इंजीनियर संतोष कुमार द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राघव राम तिवारी ने किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के महत्व पर प्रकाश डाला तथा किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर संतोष कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धान एवं अन्य फसलों की कटाई के बाद खेतों में बचे फसल अवशेषों एवं पराली को जलाने से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है तथा वायु प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने किसानों को पराली जलाने के बजाय फसल अवशेषों का उपयोग जैविक खाद बनाने, मल्चिंग तथा अन्य कृषि कार्यों में करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करके मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी.एम. त्रिपाठी ने किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों को अपनाने तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। इस अवसर पर श्रीमती ममता त्रिपाठी ने किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान पूरे वर्ष मेहनत करता है, लेकिन बारिश एवं प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल को होने वाले नुकसान की चिंता उसे हमेशा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि खेती के साथ अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों को एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके अंतर्गत फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन एवं अन्य गतिविधियों को जोड़कर किसानों की आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन श्री अनूप सिंह चौहान, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. आशीष पांडेय, पादप संरक्षण वैज्ञानिक, अभय प्रताप, नितिन, सत्येंद्र, अमरीश, रोहित श्रीकांत, डॉ. अंकित तिवारी, शस्य वैज्ञानिक एवं डॉ. सुधांशु, प्रसार वैज्ञानिक तथा सीबीबीओ से अंजनी दुबे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल अवशेष प्रबंधन, मृदा एवं पर्यावरण संरक्षण तथा एकीकृत कृषि प्रणाली के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
October 30, 2026

थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, चोरी की इलेक्ट्रिक झटका मशीन व बैटरी बरामद




गोण्डा - दिनांक 28.10.2026 की रात्रि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुभागपुर में अज्ञात चोरों द्वारा सुनील कुमार मौर्या के खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना कारित की गई थी। चोर कमरे में रखी एक अदद 12 वोल्ट की बैटरी एवं एक अदद इलेक्ट्रिक झटका मशीन चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 1025/2026 धारा 331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

दिनांक 30.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गश्त एवं सुरागरसी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटना से संबंधित तीन व्यक्ति चोरी का सामान बेचने की फिराक में चमनमुनी आश्रम श्मशान स्थल के पास झाड़ियों में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने दिनांक 28.10.2026 की रात्रि में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पेड़ के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक अदद इलेक्ट्रिक झटका मशीन एवं एक अदद 12 वोल्ट की बैटरी बरामद की गई। गिरफ्तारगण अभियुक्तण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।


October 30, 2026

यूपी कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में दो और अभियुक्तों की लाखों की संपत्ति कुर्क



अभियुक्तगण 1. शिवाकान्त वर्मा पुत्र श्री राजितराम 2. गीता देवी पत्नी शिवाकान्त वर्मा की अपराध से अर्जित सम्पत्ति, अनुमानित कीमत करीब ₹21,72,000, की कुर्की की कार्यवाही

गोण्डा - थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 45/2026 धारा 319(2)/318(4)/336(3) /338/340(2)/316(5)/ 3(5)/61(2)(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण द्वारा अपराध के माध्यम से अर्जित सम्पत्ति के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लि0, गोण्डा शाखा में ऋण वितरण में अनियमितता, धोखाधड़ी, कूटरचित अभिलेखों के प्रयोग, आपराधिक साजिश एवं बैंक की धनराशि के दुर्विनियोग/अपहरण के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 45/2026 पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में बैंक की आन्तरिक विशेष ऑडिट रिपोर्ट में बैंक के विभिन्न खातों से कुल करीब ₹21.47 करोड़ की धनराशि के दुर्विनियोग/अपहरण का तथ्य प्रकाश में आया था। उक्त प्रकरण में अपराध के माध्यम से अर्जित सम्पत्ति के सम्बन्ध में मा0 न्यायालय अपर सिविल जज (प्रवर खण्ड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-02, गोण्डा द्वारा दिनांक 13.08.2026 को आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा दिनांक 05.10.2026 को सम्बन्धित सम्पत्ति की कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु प्रशासक नियुक्त किया गया।

जिलाधिकारी गोण्डा के आदेश एवं न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एसडीएम सदर गोण्डा एवं उनकी टीम (लेखपाल/कानूनगो) तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. शिवाकान्त वर्मा पुत्र श्री राजितराम 2. गीता देवी पत्नी शिवाकान्त वर्मा की चिन्हित सम्पत्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण
1. शिवाकान्त वर्मा के नाम गाटा संख्या 132 क, क्षेत्रफल 0.0610 हे0, ग्राम रानीजोत सदर गोण्डा — अनुमानित मालियत ₹15,00,000/-।
2. गीता देवी के नाम गाटा संख्या 53 मि0, क्षेत्रफल 0.3400 हे0, इमलिया गुरूदयाल गोण्डा — अनुमानित मालियत ₹6,72,000/-।

उपरोक्त सम्पत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य करीब ₹21,72,000/- (इक्कीस लाख बहत्तर हजार रुपये) है।

कुर्की कर्ता टीम
एसडीएम सदर गोण्डा मय राजस्व टीम (लेखपाल/कानूनगो) एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय पुलिस टीम।


October 30, 2026

एसपी ने दो चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर

बहराइच - बहराइच में 2 चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर हो गए,
एसपी ने धनुही और चिकनिया चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त कार्रवाई क्राइम कंट्रोल न कर पाने पर हुई ।
October 30, 2026

गोंडा में प्रशासनिक फेरबदल,तीन उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, कर्नलगंज एसडीएम भी हटे



गोण्डा  - जिले में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुचारू बनाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन अधिकारियों का स्थानांतरण/तैनाती की गई है। इस संबंध में _आवश्यक सूचना_ जारी कर दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक बृजेश कुमार वर्मा, जो अब तक अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय के पद पर तैनात थे, उन्हें अब उपजिलाधिकारी करनैलगंज का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं करनैलगंज में तैनात रहे कुमार सत्यम जीत को अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय के साथ अतिरिक्त कार्य के रूप में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मनकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुमार सत्यम जीत करनैलगंज में करीब चार माह का ही समय व्यतीत कर पाए 
उसी क्रम में नव आगंतुक विकास सिंह, उपजिलाधिकारी/उपजिला मजिस्ट्रेट गोंडा को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तरबगंज एवं अपर उपजिलाधिकारी तृतीय गोंडा के पद पर तैनात किया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल जनहित में किया गया है, ताकि तहसील स्तर पर न्यायिक और राजस्व कार्यों में तेजी लाई जा सके। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें।