Sep 8, 2026

September 08, 2026

जय मां दुर्गा शक्ति समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, संतोष पांडे बने अध्यक्ष

करनैलगंज/गोण्डा - आगामी नवरात्रि में पड़ने वाले दुर्गापूजन के लिए जय मां दुर्गा शक्ति समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संतोष कुमार पांडे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष-आशीष शुक्ला, गणेश पांडे, महेश गुप्ता, मुकेश सोनी, प्रकाश वस्त्रालय, मनु यज्ञ सैनी, समीर गुप्ता, अरुण बाथम- महामंत्री -विकास शुक्ला मंत्री -आकाश शुक्ला, देवेंद्र पांडे, प्रदुमन शुक्ला, सूरज शुक्ला, सूरज सोनी, राजा मौर्य ,आनंद सोनी, कैलाश सोनी कोषाध्यक्ष -सत्यम सिंघानिया
 लेखा निरीक्षक -आनंद कुमार शाह संरक्षक -महंत गिरिजा शंकर गिरी, महंत रमाशंकर गिरी, आशीष गिरी जी, सेवक रामजीलाल मोदनवाल, ज्वाला प्रसाद तिवारी जी, शिव कुमार बाथम जी, वीके श्रीवास्तव , डॉक्टर गिरधर गोपाल, श्री भगवान शाह, प्रमोद सिंघानिया, श्री राम सोनी, मैथिली शरण मिश्रा, 
संस्थापक -पंडित गिरीश कुमार शुक्ल
प्रबंधक- महेंद्र यज्ञ सैनी ,शीतल बाल कमेटी, सुमित शुक्ला, दंगेश गुप्ता , सोनू बाबा , डॉक्टर उत्तम बंगाली ,रमाशंकर शुक्ल, रूपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, .के. श्रीवास्तव, वैष्णो कुमार गुप्ता,  सुनील सैनी ,अनोखेलाल मोदनवाल, सूरज सिंह ,जय सिंह,  कीरशु मौर्य,  कन्हैयालाल वर्मा तथा अतुल कुमार शुक्ला (काका) का नाम शामिल है। आहुत बैठक की अध्यक्षता  रामजीलाल मोदनवाल द्वारा की गई तथा मंगलाचरण महंत रामशंकर गिरी के द्वारा प्रारंभ किया गया इस मौके पर समिति के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
September 08, 2026

CJP प्रदर्शन में शामिल होने पर छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिली नोटिस

ग्रेटर नोएडा - गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र को नोटिस दी गई है,CJP प्रदर्शन में शामिल होने पर उन्हें नोटिस मिली है।
छात्र अक्षत त्रिपाठी को नोटिस थमाई गई है, उनपर कॉलेज का माहौल खराब करने का आरोप लगा है। उन्हें नोटिस में 5 लाख रुपए जमा करने का आदेश दिया गया है,इकोटेक-1 थाना पुलिस की रिपोर्ट पर नोटिस की कार्रवाई की गई है।


September 08, 2026

छात्र पंचायत का परमीशन न मिलने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस रस्सी लगाकर रोका

गोण्डा - जिले में छात्र पंचायत का आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, आज कार्यक्रम की परमिशन न मिलने पर छात्र उग्र हो गए और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की । आपको बता दें कि कल पहले टेंट उखाड़ने को लेकर विवाद हुआ,परमिशन के इंतजार में छात्रों की रात गांधी पार्क में बीत गई। आज बड़ी संख्या में आंदोलितछात्रों की पुलिस से नोंकझोक भी हुई, नाराज छात्रों ने गांधी पार्क वाली रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने बैरियर लगाकर छात्रों का रास्ता रोक दिया,
ज्ञातव्य है कि सस्ती शिक्षा, सबका अधिकार पर आज छात्र पंचायत का आयोजन था।


September 08, 2026

स्कूल बस ने मोपेड को मारी टक्कर, माता - पिता व पुत्र की मौत

सुल्तानपुर - भीषण सड़क हादसे को देख लोगों की रूह काँप उठी, हादसे में तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसा अखंड नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार के पास उस वक्त हुआ जब स्कूल बस ने मोपेड बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे पुत्र की मौत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल माता-पिता ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में माता-पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

September 08, 2026

यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 आज, सीएम भी पहुंचे

लखनऊ - 2 दिवसीय यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 आज से शुरू हो रहा है, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल हुए। यूपी को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी चल रही है, अभी कुछ देर में सीएम प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे ।

Sep 7, 2026

September 07, 2026

एसपी पहुंचे पृथ्वीनाथ व दुखहरण नाथ मंदिर,श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन-पूजन व्यवस्था का लिया जायजा


गोण्डा - आज दिनांक 07.09.2026 को कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मंदिर परिसरों में शांति एवं कानून-व्यवस्था तथा सुगम दर्शन-पूजन व्यवस्था को सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से प्रमुख शिव मंदिरों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा सर्वप्रथम थाना खरगूपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी संवाद कर उनकी सुविधा एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली गई। तत्पश्चात महोदय द्वारा पृथ्वीनाथ मंदिर में विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा दुखहरण नाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा आसपास के क्षेत्र में यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने हेतु निर्देशित किया गया। कजरी तीज पर्व के अवसर पर जनपद के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के दृष्टिगत गोण्डा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर पेट्रोलिंग, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में दर्शन-पूजन कर सकें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


September 07, 2026

महिला से चेन छिनैती की घटना का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, छिनैती की चेन, बाइक व तमंचा बरामद





गोण्डा - दिनांक 02.09.2026 को वादिनी ममता सिंह पत्नी मनीप्रकाश सिंह, निवासी जानकीपुरम लखनऊ, अपने मायके ग्राम चौहरजा पुरवा, मौजा मधईपुर कुर्मी, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा से अपनी करीब 08 वर्षीय पुत्री एवं माता के साथ लखनऊ जाने के लिए निकली थीं। पैर में तकलीफ होने के कारण उन्होंने परसपुर की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार से सहायता मांगी, जिस पर वह तीनों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर परसपुर की ओर ले जाने लगा। इसी दौरान करीब 03ः10 बजे दिन में मोल्हू पुरवा गांव के पास पीछे से काले-लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपट्टा मारकर वादिनी के गले से करीब एक तोला वजन की सोने की चेन छीन ली गई तथा दोनों मौके से फरार हो गए। उक्त घटना के संबंध में थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। 
थाना परसपुर एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्र में भ्रमण शील तथा भौरीगंज रोड बाईपास पुलिया के पास सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चरहुआ बाईपास की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर दोनों मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई, इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई तथा दोनों व्यक्तियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेरघार कर पकड़ लिया गया। जामा तलाशी में अभियुक्त आदेश सिंह के कब्जे से पीली धातु की चेन तथा मोबाइल फोन एवं अभियुक्त करन सिंह के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, अवैध देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामद चेन के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा दिनांक 02.09.2026 को मोल्हू पुरवा के पास महिला से चेन छिनैती की घटना करना स्वीकार किया गया।