Aug 13, 2026

August 13, 2026

गोण्डा में बड़ी कार्रवाई,फिटनेस फेल तथा अनियमितता पर 5 स्कूल वाहनों परिवहन विभाग ने किया सीज



स्कूल प्रबंधक प्रमाण-पत्र तत्काल कराएं अद्यतन, अगस्त माह चलेगा अभियान, होगी कार्रवाई


नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई-एआरटीओ


गोण्डा - शासन के निर्देशों के अनुपालन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहनों के विरुद्ध सघन जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में परिवहन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना परसपुर क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों में संचालित स्कूल वाहनों की जांच की।

जांच के दौरान पीपीएन पब्लिक स्कूल, पुरैना परसपुर, गोण्डा के बच्चों को ले जा रही निजी ईसीसीओ वैन तथा डैफोडिल पब्लिक स्कूल, जलहुआ परसपुर, गोण्डा में बच्चों के परिवहन में लगी निजी मारुति वैन को फिटनेस फेल एवं अन्य अनियमितताओं के कारण सीज किया गया। इसके अतिरिक्त काशी प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल की एक बस तथा बेनी माधव इंटर कॉलेज की दो बसों के विरुद्ध भी फिटनेस फेल एवं अन्य अभियोगों में कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया।
अभियान के दौरान थाना परसपुर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित स्कूल वाहनों के फिटनेस, परमिट तथा विद्यालयों में वाहनों के अधिकृत संचालन आदि की जांच की गई। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 5 स्कूल वाहनों को जब्त/सीज किया गया।

एआरटीओ प्रशासन ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विद्यालयों में संचालित सभी वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसीसी (PUCC) सहित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों को तत्काल अद्यतन करा लें। बिना वैध दस्तावेजों एवं निर्धारित मानकों के किसी भी स्कूल वाहन का संचालन न किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

शासन के निर्देशानुसार स्कूल वाहनों के विरुद्ध यह विशेष प्रवर्तन अभियान पूरे अगस्त माह तक जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा जब्त भी किया जाएगा। परिवहन विभाग ने विद्यालय संचालकों से अपील की है कि वे अभियान को गंभीरता से लेते हुए सभी वाहनों के दस्तावेज एवं सुरक्षा मानकों की समय से जांच कराकर उन्हें पूर्णतः वैध एवं अद्यतन रखें।

Aug 12, 2026

August 12, 2026

कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सम्पन्न हुई अहम बैठक

गोण्डा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता के उपरांत जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक और  1to1 मिलकर बूथ स्तर तक संगठन सृजन अभियान का संकल्प दोहराया। 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पूरे देश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी संगठन सर्जन अभियान का शुभारंभ 11 अगस्त से शुरू किया गया है संगठन सृजन के लिए एक केंद्रीय एवं तीन प्रदेश आब्जर्वरों कों जिला वार  नियुक्त किया गया है ।
इसी क्रम में जनपद के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक गुजरात कांग्रेस के मानसिंह डोडिया और प्रदेश के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक धीरेंद्र सिंह धीरू पूर्व प्रदेश पदाधिकारी चंद्र प्रकाश और राहुल त्रिपाठी जी को गोंडा जनपद में संगठन सजन के लिए नियुक्त किया गया है।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपरोक्त नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को तैयार करने की रूपरेखा के साथ ही जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ ही पदाधिकारियों को जरूरत के अनुसार नई जिम्मेदारी की बात की। 
बैठक के उपरांत एक-एक कार्यकर्ता से मिलकर वर्तमान नेतृत्व के साथ ही संगठन की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कर उनकी राय ली।
कल से प्रत्येक ब्लॉक में जाकर संगठन की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करने की भी बात की इसी क्रम में कल दिनांक 13 अगस्त को वजीरगंज, नवाबगंज, बेलसर, और परसपुर ब्लॉक में जाकर संगठन की स्थिति को धरातल पर देखेंगे। 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे ,अरुण सिंह डिंपल, मान सिंह, रघुपति त्रिपाठी पूर्व प्रत्याशी तववाज खान,राम कश्यप, प्रदुमन शुक्ला, सगीर खान, सुभाष पांडे, अरविंद शुक्ला, बासदेव शुक्ला, अवधेश दूबे, अब्दुल रहमान, राजेश सिंह, अब्दुल सलाम , सुरेश गौतम, इरशाद खान, संतोष सिंह, अनिल कुमार, जैनुल आब्दीन खान, अनीस नाना, राम सिंह, वेद प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव , राज बहादुर सिंह, अब्दुल मुजीब, अब्दुल्ला , पंचम राम, मुन्नीलाल, संत बक्स मिश्रा सहित सैकड़ों कांग्रेस जय उपस्थित रहे।
August 12, 2026

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा भिखारी/लावारिस/बेसहारा बच्चों को चिन्हित कर किया गया संवाद, समस्या सुनकर किया गया निस्तारण





गोण्डा -  अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग को प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से प्रत्येक थाने पर कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) का गठन कर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा जनपद के कुल 18 थानों पर कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) का गठन करते हुए प्रत्येक थाने पर एक CPU प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक यूनिट में 02 पुरुष आरक्षी एवं 02 महिला आरक्षी को नामित किया गया था, जिनके द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निरंतर कम्युनिटी पुलिसिंग से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आज दिनांक 12.08.2026 को CPU टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर भिखारी/लावारिस/बेसहारा बच्चों से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया गया। आज की कार्यवाही के दौरान जनपद में कुल 12 बच्चों से संपर्क कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई। थाना कोतवाली नगर की CPU टीम द्वारा सर्वाधिक 09 बच्चों से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया गया, जबकि थाना नवाबगंज ने 02, थाना खरगूपुर की टीम द्वारा 01 बच्चे से संपर्क किया गया। कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के माध्यम से जनपद पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक पुलिस की *मानवीय पहुंच एवं सहयोग* सुनिश्चित करना भी है। इस पहल के माध्यम से भिखारी, लावारिस एवं बेसहारा बच्चों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ समझकर उन्हें आवश्यक सहायता एवं संरक्षण दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस-जन सहभागिता को और अधिक मजबूत बनाने तथा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

August 12, 2026

फ्रॉड गयी 1,00,000/- रूपये कराए गए वापस, पैसे वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान


गोण्डा - जिले में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के मार्गदर्शन में थाना तरबगंज की साइबर हेल्प डेस्क की टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए धनराशि 1,00,000/- पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी।
आवेदक श्री अरविन्द कुमार मिश्रा पुत्र जनार्दन मिश्रा निवासी ग्राम पूरेगाना बादलपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज की साइबर हेल्प डेस्क में साइबर फ्रॉड के संबंध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। साइबर फ्राड गिरोह द्वारा क्यूआर कोड़ भेज कर 1 लाख रूपये का साइबर फ्राड कर लिया गया है। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना तरबगंज की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा जनपदीय साइबर सेल टीम की सहयोग से कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से ईमेल के माध्यम से विभिन्न जानकारियां एकत्रित कर नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ित के 1,00,000/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। पीड़िता द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए थाना तरबगंज की साइबर हेल्पडेस्क की टीम को धन्यवाद दिया गया।

नोट- साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना अंकित कराये, सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन निकाल लिया जाता है। धन निकलने के उपरान्त पैसे वापस होने की सम्भावना बहुत कम होती है। लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं थाना पर गठित साइबर सेल को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएँ।

साइबर सुरक्षा टिप्स-
1. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें
2. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। 
3. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
4. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।
5. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।
6. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।
7. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।
8. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।
9. साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित कर
August 12, 2026

एक ही गाँव में तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवर व नकदी उठा ले गए चोर

 

करीब 50 लाख के जेवर और साढ़े चार लाख नकदी चोरी का दावा

लगातार वारदातों से पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान 

करनैलगंज /गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक ही रात में तीन घरों को निशाना बना डाला। हीरापुर कमियार चौहानन पुरवा में छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए चोरो ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया। तीन अलग-अलग पीड़ितों द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक ही गांव में एक ही रात्रि में तीन घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीण दहशत में हैं।
 क्षेत्र के ग्राम हीरापुर कमियार (चौहानन पुरवा) निवासी  देवपाल सिंह पुत्र रामशरण सिंह द्वारा बुधवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि 11/12 अगस्त 2026 की रात्रि में चोर दो मंजिले मकान की छत के रास्ते कमरे में घुस गए। इसके बाद आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। पीड़ित ने चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 25 लाख रुपये और नकदी करीब ढाई लाख रुपये बताई है। घटना की जानकारी होने पर 12 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
इसी गांव के बलजीत सिंह पुत्र रामशरण सिंह ने भी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर छत के रास्ते उनके घर में दाखिल हुए। कमरे में रखे संदूक व अन्य सामान को खंगालकर उनकी पत्नी तथा बेटियों माधुरी और बब्ली के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 25 लाख रुपये तथा नकदी करीब डेढ़ लाख रुपये है। उन्होंने पुलिस से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर चोरों के विरुद्ध कार्रवाई और घटना के शीघ्र राजफाश की मांग की है।
वहीं ग्राम पंचायत हीरापुर कमियार के ग्राम प्रधान पंकज सिंह पुत्र जगरूप सिंह ने भी पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 11/12 अगस्त की रात्रि में अज्ञात चोर छत के रास्ते उनके मकान में घुस आए। कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।

एक ही रात एक ही गांव में तीन घरों में चोरी की घटना ने  पुलिस की रात्रिगश्त और अपराध नियंत्रण की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। चोर बेखौफ होकर छतों के रास्ते घरों में दाखिल होते रहे और लाखों का माल समेटकर निकल गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधियों में पुलिस का कितना भय रह गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। वारदातों के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की बात तो करती है, लेकिन घटनाओं का ठोस खुलासा और आरोपितों की गिरफ्तारी कब होगी, इसका जवाब पीड़ितों को नहीं मिल रहा है। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है।


ग्रामीणों का कहना है कि यदि रात में पुलिस की प्रभावी गश्त होती तो चोरों के हौंसले इतने बुलंद नहीं होते। एक ही रात में तीन घरों में चोरी से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं का शीघ्र राजफाश करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

तीन घरों से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कोतवाली पुलिस कब तक चोरों तक पहुंचती है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश न लग पाना और पुरानी घटनाओं के खुलासे को लेकर उठ रहे सवाल पुलिस के लिए बड़ी चुनौती हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से घटनाओं की जांच की जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक तीनों घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका था।
August 12, 2026

रूट डायवर्जन के कारण मरीज की मृत्यु संबंधी प्रसारित खबर का खण्डन


  गोण्डा -  समाचार पत्रों, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर यह खबर प्रसारित की जा रही है कि साँप के काटने से पीड़ित एक मरीज को रूट डायवर्जन के कारण लगभग दो घंटे तक जाम में फँसे रहने के चलते अस्पताल पहुँचने में विलंब हुआ, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। के संबंध में स्पष्ट करना है कि रूट डायवर्जन व्यवस्था के दौरान छोटे वाहनों, एम्बुलेंस तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के आवागमन पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया था। इसके अतिरिक्त पेट्रोल, डीजल, दूध आदि आवश्यक सामग्री ले जाने वाले वाहनों के लिए भी कोई डायवर्जन लागू नहीं किया गया था। रूट डायवर्जन के दौरान आपातकालीन सेवाओं एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों के सुगम आवागमन हेतु विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
अतः मरीज के रूट डायवर्जन में दो घंटे तक फँसे रहने अथवा डायवर्जन के कारण अस्पताल पहुँचने में विलंब होने संबंधी प्रसारित सूचना भ्रामक एवं तथ्यहीन है।
August 12, 2026

जानलेवा हमला करने के 01 और वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



गोण्डा - वादिनी द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 04.05.2026 को उसके गाँव के विपक्षीगण द्वारा उसके घर पर आये और गाली गुप्ता देते हुए उसके घर का टीना शेट तोड़ दिये, और मना करने पर वादिनी, उनके पुत्र, बहू , नातिन को भी मारे पीटे है। जिससे वादिनी के पुत्र अनील सिंह को गम्भीर चोटे आयी है। वादिनी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ तथा साक्ष्य संकलन के आधार धारा 109(1) बीएनएस की बढोत्तरी हुई थी। दिनांक 08.05.2026 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा वांछित 03 वांछित अभियुक्तों 01. बाबूलाल पुत्र जगदीश यादव, 02. सोनू पुत्र बाबूलाल, 03. लवकुश पुत्र चन्दू यादव को बाबामठ गाँव के मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
आज दिनांक 12.08.2026 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्ट 01 और आरोपी अभियुकत मोनू पुत्र बाबूलाल को ढेकिया पुल के आगे पेट्रोल पम्प से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।