गोण्डा - अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग को प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से प्रत्येक थाने पर कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) का गठन कर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा जनपद के कुल 18 थानों पर कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) का गठन करते हुए प्रत्येक थाने पर एक CPU प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक यूनिट में 02 पुरुष आरक्षी एवं 02 महिला आरक्षी को नामित किया गया था, जिनके द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निरंतर कम्युनिटी पुलिसिंग से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आज दिनांक 12.08.2026 को CPU टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर भिखारी/लावारिस/बेसहारा बच्चों से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया गया। आज की कार्यवाही के दौरान जनपद में कुल 12 बच्चों से संपर्क कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई। थाना कोतवाली नगर की CPU टीम द्वारा सर्वाधिक 09 बच्चों से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया गया, जबकि थाना नवाबगंज ने 02, थाना खरगूपुर की टीम द्वारा 01 बच्चे से संपर्क किया गया। कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के माध्यम से जनपद पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक पुलिस की *मानवीय पहुंच एवं सहयोग* सुनिश्चित करना भी है। इस पहल के माध्यम से भिखारी, लावारिस एवं बेसहारा बच्चों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ समझकर उन्हें आवश्यक सहायता एवं संरक्षण दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस-जन सहभागिता को और अधिक मजबूत बनाने तथा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
No comments:
Post a Comment