Aug 2, 2026

August 02, 2026

बीमा निवेश के नाम पर ग्राहको से धोखाधड़ी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 गोण्डा - विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 722/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी अभियुक्त- अलंकार वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा निवासी ग्राम पवेरवा, पोस्ट कौड़िया, जनपद गोण्डा, हाल पता साहबगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा, को लोहिया धर्मशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 
दिनांक 01.08.2026 को पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि श्री अभिषेक कुमार दूबे द्वारा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा पर लिखित तहरीर दी गयी कि कम्पनी को पंजाब नेशनल बैंक, अयोध्या सर्किल कार्यालय से दिनांक 03.07.2026 को दो शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों में आरोप लगाया गया कि कम्पनी में कार्यरत रिलेशन मैनेजर शाखा बड़गांव, गोण्डा श्री अलंकार वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा निवासी ग्राम पवेरवा, थाना कौड़िया, जनपद गोण्डा द्वारा ग्राहकों से बीमा/निवेश के नाम पर धनराशि प्राप्त कर अनियमितता की गई। प्रथम शिकायतकर्ता श्रीमती बेबी गुप्ता से ₹8.50 लाख तथा द्वितीय शिकायतकर्ता श्री जोखू से ₹3.50 लाख कुल ₹12 लाख रुपये प्राप्त करने एवं कूटरचित फर्जी पॉलिसी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं मंे अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें आज दिनांक 02.08.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए अभियुक्त अलंकार वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा निवासी ग्राम पवेरवा, पोस्ट कौड़िया, जनपद गोण्डा, हाल पता साहबगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा, को लोहिया धर्मशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


August 02, 2026

माह जुलाई में 94.55 प्रतिशत अंक हासिल कर बना नंबर-1, लगातार पांच माह से शीर्ष प्रदर्शन बरकरार

आई0जी0आर0एस पोर्टल पर फिर चमका देवीपाटन मंडल, प्रदेश में प्रथम स्थान


मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की सख्त मॉनिटरिंग मण्डल को प्राप्त उपलब्धि

 शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद और संध्या संवाद एवं'मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद' पहल बनी सफलता का आधार

गोण्डा - उत्तर प्रदेश सरकार की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर देवीपाटन मंडल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जुलाई 2026 की जारी रैंकिंग में मंडल ने 110 में से 104 अंक अर्जित कर 94.55 प्रतिशत सफलता दर हासिल की है। यह उपलब्धि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के प्रति मंडलीय प्रशासन की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि देवीपाटन मंडल के सभी चारों जनपद—श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा एवं बलरामपुर—में आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित एवं गहन समीक्षा की जाती है। प्रत्येक माह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर लंबित प्रकरणों, निस्तारण की गुणवत्ता तथा शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का मूल्यांकन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि केवल शिकायतों का निस्तारण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि शिकायतकर्ता को वास्तविक न्याय मिले। इसी उद्देश्य से वह स्वयं प्रत्येक माह रैंडम रूप से पांच शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर बातचीत कर फीडबैक प्राप्त करती हैं। शिकायतकर्ता से यह जानकारी ली जाती है कि उसकी समस्या का वास्तविक समाधान हुआ है या नहीं। यदि कहीं केवल औपचारिक कार्रवाई या कागजी निस्तारण पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाती है। इस व्यवस्था से शिकायत निस्तारण में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल में महिलाओं एवं बेटियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संचालित *'मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद'* पहल भी आईजीआरएस की सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार बनी है। इस अभिनव व्यवस्था के माध्यम से महिलाओं की शिकायतों की नियमित सुनवाई कर उनका शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे महिला शिकायतकर्ताओं का प्रशासन पर विश्वास भी लगातार मजबूत हुआ है।

आयुक्त की पहल संध्या संवाद कार्येक्रम के अंतर्गत प्राथमिकता से जन शिकयतों का हो रहा निस्तारण

देवीपाटन मंडल का प्रदर्शन केवल जुलाई माह तक सीमित नहीं है, बल्कि पिछले पांच महीनों से मंडल लगातार प्रदेश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले मंडलों में शामिल रहा है। मार्च 2026 में प्रथम, अप्रैल 2026 में प्रथम, मई 2026 में द्वितीय तथा जून और जुलाई 2026 में पुनः प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडल ने उत्कृष्ट एवं निरंतर प्रदर्शन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने इस उपलब्धि का श्रेय विभागीय अधिकारियों तथा शिकायतों के निस्तारण में लगे कर्मचारियों की टीम भावना और जिम्मेदार कार्यशैली को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं और सेवाओं का प्रभावी लाभ मिल सके तथा जनविश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
August 02, 2026

बात न करने से नाराज सिरफिरे ने दो बहनों को चाकू मारकर किया घायल

लखनऊ - बात न करने से नाराज सिरफिरे ने दो बहनों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, राहगीरों को आता देख हमलावर धमका कर फरार हो गया। मामला चिनहट थानाक्षेत्र अंतर्गत शिवपुर चौराहे का है, जहां दबंग ने दो बहनों पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया।
आरोप है कि बात बंद करने से नाराज ओमकार ने चाकूबाजी कर वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग निकला।


August 02, 2026

विवेचना के मामले में दरोगा ने महिला का किया यौन शोषण, निलंबित, गिरफ्तार

लखनऊ - यौन शोषण मामले में दारोगा सस्पेंड हो गए, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दारोगा धर्मवीर शाही पर केस की विवेचना के दौरान यौन शोषण का आरोप लगा है,आरोपी दरोगा आशियाना थाने में तैनात बताया जा रहा है।
पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया, पुलिस ने मामले में दारोगा सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला सामने आने के बाद आरोपी दारोगा को निलंबित कर हिरासत में ले लिया गया है, पीड़िता का आरोप यह भी है कि तीनों ने कार से कुचलने की कोशिश भी की।


August 02, 2026

दिल्ली में आया भूकंप

दिल्ली - दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किये गये,
भूकंप का झटका सुबह 4.14 बजे आया।
इस दौरान भूकंप की तीव्रता 2.9 रिक्टर स्केल दर्ज की गई,
भूकंप का केंद्र 8 किलोमीटर की गहराई में बताया गया,
इस दौरान कई इलाकों में हल्के झटके महसूस किये गये।

Aug 1, 2026

August 01, 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का शतप्रतिशत समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश-सीडीओ





सम्पूर्ण समाधान दिवस गोण्डा सदर में 174 शिकायतों में से 05 का मौके पर ही किया गया निस्तारण


गोण्डा - शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील गोण्डा सदर में पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक शुक्ला तथा मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। 

जनसुनवाई के दौरान तहसील गोण्डा सदर में कुल 174 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित किया गया, शेष 169 प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या समय से तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांच के समय पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनकर  पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।   

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें। 
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। 

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल, उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा जीतेंद्र गौतम, तहसीलदार सदर गोण्डा मनीष कुमार,, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी,  अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पाण्डेय तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
August 01, 2026

तहसील दिवस पर समस्त राजपत्रित अधिकारी गण द्वारा सुनीं गयी जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश

 

 गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में आज दिनांक 01.08.2026 को आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त तहसील परिसरों में पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधे श्याम राय द्वारा तहसील सदर, क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह, क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल, क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दवाच्या तथा क्षेत्राधिकारी करनैलगंज आनंद राय ने अपने-अपने तहसील परिसरों में उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुना। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का परीक्षण कर संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा कहा गया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत तरीके से किया जाए तथा किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। विशेष रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी मारपीट, अवैध कब्जा, महिला उत्पीड़न तथा अन्य कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जनपद गोण्डा पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को प्रभावी बनाते हुए प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।