gonda
November 13, 2026
अवैध देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार हुए प्रशांत सिंह
गोण्डा - दिनांक 12.11.2026 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में देखभाल, भ्रमण, वाहन चेकिंग एवं अपराधों की रोकथाम के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर यादव मेडिकल स्टोर के पास मोड़ से सेझिया गांव की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से एक अभियुक्त प्रशान्त सिंह पुत्र स्व0 मनोज सिंह निवासी ग्राम सेझिया, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी कट्टा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।