Showing posts with label Sidharthnager. Show all posts
Showing posts with label Sidharthnager. Show all posts

Oct 14, 2026

October 14, 2026

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर - भवानीगंज में सड़क हादसे में 3 किशोरों की मौत से कोहराम मच गया, घटना के बाद परिजन रो रो कर बेसुध हो रहे हैं।
मिल रही जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में 3 किशोरों की मौत उस वक्त हुई जब दुर्गा पूजा देखकर घर तीनों किशोर बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों बच्चे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।
 


May 13, 2026

May 13, 2026

नवविवाहिता की मौत, दो माह पूर्व हुई थी शादी

सिद्धार्थनगर - संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत हो गई, घटना डुमरियागंज थानाक्षेत्र अंतर्गत पचउथ गांव से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि मनीषा की शादी दो महीने पहले हुई थी, परिजनों का ससुराल पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

Mar 27, 2026

March 27, 2026

पचास किलो तंबाकू के साथ पकड़ा गया नेपाली युवक

सिद्धार्थनगर - सशस्त्र सीमा बल की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां 50 किलो तम्बाकू के साथ युवक गिरफ्तार किया गया है। ककरहवा बॉर्डर से एसएसबी ने आरोपी को अरेस्ट किया है, गिरफ्तार सुग्रिम मौर्य नेपाल निवासी बताया जा रहा है। आरोपी को सीमा शुल्क विभाग के सुपुर्द किया गया।

Dec 9, 2025

December 09, 2025

तीन वर्षीय बच्ची की कातिल, सौतेली मां अरेस्ट

सिद्धार्थनगर - तीन वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में सौतेली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुशी को बयारा पेट्रोल पंप के पास से पकड़ लिया गया तथा उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। पूरा मामला भवानीगंज थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है।

Dec 6, 2022

December 06, 2022

व्यापार कर विभाग की छापेमारी से व्यवसाइयो मे हड़कंप

सिद्धार्थनगर- व्यापार कर विभाग द्वारा जिले में एक साथ कई जगहों पर छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जी एस टी की चोरी पकड़ने गई टीम को देखते ही दुकानदार अपनी दुकानों में ताला लगाकर नौ दो ग्यारह हो गए।