Showing posts with label Katra bajar. Show all posts
Showing posts with label Katra bajar. Show all posts

Nov 7, 2024

November 07, 2024

कटराबाजार: नाबालिक छात्र के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले में आरोपी को कोर्ट ने सुनाई यह सजा



   

कटराबाजार/गोण्डा - सेन्ट फ्रासिंस कब्रीनी इण्टर कालेज के गेट कीपर चार्ल्स लाल पुत्र जोसेफ लाल द्वारा स्कूल के ही एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक दुराचार किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना कटराबाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। तत्कालीन विवेचक उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसमें शासकीय अधिवक्ता अशोक सिंह, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, कोर्ट मोहर्रिर व थाना कटराबाजार के पैरोकार द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को  राजेश नारायण मणि त्रिपाठी न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष पाक्सो एक्ट गोण्डा द्वारा उक्त अभियुक्त को दोषसिद्ध करते हुए 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 20,000/- रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनायी है। 

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0स0-55/24  धारा 377 भादवि व 5एफ/6 पाक्सो एक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

Apr 5, 2023

April 05, 2023

घर में घुसकर छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास,पीड़िता ने लगाई एस पी से न्याय की गुहार

कटरा बाजार/गोण्डा- एक तरफ जहां योगी सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा हेतु तरह तरह का अभियान चलाया जा रहा है वहीं पीड़ित महिला को न्याय के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है और कोई कार्यवाही नहीं हो रही है वहीं स्थानीय थाने की पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में थाना कटरा बाजार के अन्तर्गत पीड़ित महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज ना करने और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई ना करने से पीड़िता ने मजबूर होकर पुलिस अधीक्षक गोंडा को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने एवं त्वरित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि विपक्षी फरीद अहमद अंसारी पुत्र मोइनुद्दीन अंसारी प्रार्थिनी को उसके ससुराल में आये दिन उसके मोबाइल नंबर पर फोन कर अश्लील बातें व अश्लील मैसेज करता है। मना करने पर भद्दी भद्दी गालियां देता है। दिनांक 28/3/2023 को प्रार्थिनी अपने मायके में थी और उसके माता-पिता बाजार गए हुए थे तभी विपक्षी फरीद अहमद घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करते हुए प्रार्थिनी के कपड़े फाड़ दिए और गलत काम करने की नियत से उसको जबरन जमीन पर गिरा दिया। प्रार्थिनी के विरोध पर लात मूका थप्पड़ से मारा-पीटा। प्रार्थिनी के हल्ला गुहार पर प्रार्थिनी की भांजी आ गई और उक्त घटना को देखा। तब विपक्षी फरीद अहमद प्रार्थिनी व उसकी भांजी को यह धमकी देते हुए भाग गया कि यदि इस घटना के संबंध में किसी को बताया तो इस बार तो बच गई हो दोबारा नहीं बचोगी। प्रार्थिनी द्वारा अपने साथ हुई घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाने को दी गई लेकिन थाने द्वारा आर्थिक व राजनीतिक दबाववश कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे विवश होकर पीड़िता ने घटना के संबंध में न्याय की आस में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। वहीं पीड़ित महिला ने आरोपियों से जानमाल का खतरा जताते हुए पुलिस पर सुलह समझौता करने हेतु दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
April 05, 2023

झांसा देकर दुष्कर्म का महिला ने लगाया आरोप,एसपी से शिकायत

कटरा बाजार/गोण्डा- थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति पर झांसा देकर दुष्कर्म करने का महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बहन को आपबीती बताई तो बड़ी बहन ने स्थानीय थाना कटरा बाजार में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई ना होने से मामले में एसपी को प्रार्थनापत्र देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने एवं न्यायोचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थनापत्र में पीड़िता की बड़ी बहन ने कहा है कि प्रार्थिनी के माता-पिता की मृत्यु अरसा पूर्व हो चुकी है तथा प्रार्थिनी की शादी हो चुकी है। घर पर मात्र प्रार्थिनी की 19 वर्षीय बहन व छोटा भाई ही रहता है। दिनांक 20.03.2023 को जब प्रार्थिनी अपने मायके आई तो बहन की तबियत ज्यादा खराब हो गई। उल्टी होने पर प्रार्थिनी ने उससे पूछा कि कोई और बात हो तो बताओ तो उसकी बहन ने डरे सहमे तरीके से बताया कि हमनें बहुत बड़ी गलती कर दी है माफ कर दो। ट्रैक्टर ड्राइवर मुन्ना श्रीवास्तव उर्फ मनोज कुमार श्रीवास्तव पुत्र साधूसरन जो पहाड़ापुर डीहा के हैं वह मेरे साथ काफी दिनों से जबरन दुष्कर्म करते रहे और मना करने पर जानमाल की धमकी देते रहे हैं तथा सादे कागज पर अंगूठा भी लगवा लिया है। जिस पर प्रार्थिनी ने नजदीकी डॉक्टर को दिखाया उसके बाद उक्त घटना की सूचना थाना स्थानीय को दिया लेकिन कोई कार्यवाही न होने के कारण उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने एवं न्यायोचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Dec 13, 2022

December 13, 2022

स्कूल जाने के लिए निकले छात्र के लापता होने का मामला,चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग

करनैलगंज/कटरा बाजार/गोण्डा - स्थानीय तहसील के अन्तर्गत थाना कटरा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकला छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।काफी खोजबीन करने के बावजूद अभी तक लापता छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। जिससे उक्त घटना के संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित पिता ने थाना कटरा बाजार में तहरीर दी है। वहीं लापता छात्र को चार दिन बीत जाने के बाद भी तलाशने में कटरा बाजार पुलिस नाकाम साबित हो रही है। इसी के साथ ही परिजन बहुत हैरान परेशान हैं और उसकी खोजबीन में जुटे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम-खोदहरी पुरवा (भदैंया) से जुड़ी है। यहाँ के निवासी राजेश कुमार गोस्वामी का पुत्र मोहित कुमार गोस्वामी उम्र करीब 15 वर्ष बीते 09 दिसम्बर दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था जो रास्ते से लापता हो गया और तीन दिन बीतने के बाद भी अभी तक घर वापस नहीं पहुंचा है। बच्चे के गायब होने से परिजन काफी परेशान हैं व रो रोकर उनका बुरा हाल है। बहुत खोजबीन करने के बावजूद अभी तक लापता छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। मामले की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना कटरा बाजार में पिता ने तहरीर दी है। परिजनों ने उक्त गायब बच्चे के कहीं दिखाई पड़ने पर या इसके संबंध में कोई जानकारी होने पर मो० नं० 7525825778, 9450878713 पर सूचना दिये जाने की लोगों से अपील भी की है।