Showing posts with label Gonda-Dhanepur. Show all posts
Showing posts with label Gonda-Dhanepur. Show all posts

Jun 12, 2023

June 12, 2023

थाना धानेपुर पुलिस द्वारा तथाकथित फर्जी लेखपाल को किया गिरफ्तार -

आज दिनांक 12.06.2023 को पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना धानेपुर जनपद गोण्डा के नेतृत्व में थाना धानेपुर की पुलिस टीम द्वारा तथाकथित फर्जी लेखपाल के सम्बन्ध में वादी के तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 175/2023 धारा 323/504/506/427 भादवि पंजीकृत कर आरोपी मनोज कुमार शुक्ला पुत्र श्री रामशरन  निवासी ग्राम तुलसीरामपुरवा मौजा माधवगंज थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01.मनोज कुमार शुक्ला पुत्र श्री रामशरन निवासी ग्राम तुलसीरामपुरवा मौजा माधवगंज थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 अमरनाथ मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jun 5, 2023

June 05, 2023

नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लड़की के साथ गैंग दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लड़की के साथ गैंग दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त लवकुश यादव को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को नौकरी दिलाने हेतु बाहर ले जाने का झांसा देकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।  जिसके सम्बन्ध में पीडिंता की माँ द्वारा थाना धानेपुर मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. लवकुश यादव पुत्र स्व0 मनीराम यादव उर्फ लड्डू निवासी श्रीनगर बाबागंज थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-097/2023, धारा 376D, 323, 504, 506 भादवि व 3(2)5 एस0सी0/एस0टी0 एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 संतोष कुमार मय टीम।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

Jun 1, 2023

June 01, 2023

दहेज हत्या की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने मु0अ0सं0-126/2023, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता शाकरून निशा को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्ता द्वारा वादिनी की बहन को दहेज के लिए प्रताडित करते हुए हत्या किया गया था। अभियुक्ता के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्ता-
01. शाकरुन निशा पत्नी अहमद अली उर्फ छेदी निवासी बगुलही (प्रधानीगंज ) थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-126/2023, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0अमरनाथ मय टीम थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 29, 2023

May 29, 2023

अचानक थाने पर पहुंचे एसपी

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने थाना धानेपुर का किया औचक निरीक्षण, शिकायती प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण  समयबद्ध निस्तारण,व अभिलेखों के सही ढंग से रखरखाव व साफ सफाई हेतु दिये निर्देश-
      आज दिनांक 29.05.2023 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने थाना धानेपुर का औचक निरीक्षण किया। जिसमें थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष, मेंस, थाना परिसर व आरक्षी बैरक आदि का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने रिकार्डो को अद्यतन करने व साफ सफाई रखने एवं महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रति सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करते हुए तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।  पुलिस अधीक्षक ने थाने के अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, ऑर्डर बुक न्यायालय, ड्यूटी रजिस्टर व नक्शा नौकरी का निरीक्षण कर सभी अभिलेखो को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने आई0जी0आर0एस0/जनशिकायतों के सम्बन्ध में लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर प्रत्येक आई0जी0आर0एस0/शिकायती प्रार्थना पत्रो का स्वयं मौके पर जाकर आवेदक की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने एवं लम्बित विवेचनाओ का भी गुणदोष के आधार पर निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए।
इस मौके पर पीआरओ व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

May 1, 2023

May 01, 2023

अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अवैध शस्त्र/कारतूस रखने वालो एवं इनका क्रय–विक्रय करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर दुविहा पुल के पास से अभियुक्त रमापति बरुअर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 15 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना धानेपुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रमापति बरुआर पुत्र शिवप्रसाद निवासी दुबिहा मौजा देवरीकला थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 143/23, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा ।

बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध तमंचा 15 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस 15बोर ।

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 अमरनाथ मय टीम ।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Apr 28, 2023

April 28, 2023

थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत हुई हत्या के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद-

दिनांक 25.04.2023 को थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत एक युवक (सद्दाम) की चाकू से गोद कर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज द्वारा तत्काल डाॅग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था। मृतक के पिता इदरीश पुत्र इसमाइल नि0 चैनवापुर मौजा बछईपुर थाना धानेपुर की तहरीर पर थाना धानेपुर में सम्बन्धित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष धानेपुर को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विवेचना के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाले 02 आरोपी अभियुक्तो-01. सनवर उर्फ सनउव्वर, 02. चंदा बानो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे आलाकत्ल 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त सनवर द्वारा बताया गया कि मेरी मां व मृतक सद्दाम के बीच अवैध सम्बन्ध था। जिसकारण उसके दोस्त उसकी हंसी-मजाक उड़ाया करते थें। इसी बात से झुब्ध होकर मैने अपनी मां के ऊपर अपनी बहन को मारने का दबाव बनाया था। जिसकारण मेरी मां सद्दाम को मारने हेतु मान गयी थी। दिनांक 25.04.2023 की रात मृतक सद्दाम को मेरी मां ने खेत में बुलाया था जहां पर मैने सद्दाम के ऊपर चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. सनवर उर्फ सनउव्वर पुत्र मुनव्वर नि0 चैनवापुर मौजा बछईपुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
02. चंदा बानो पत्नी मुनव्वर नि0 चैनवापुर मौजा बछईपुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-135/23, धारा 302,34 भादवि व 4/25 आर्म्स ऐक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद नाजायज चाकू।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
थानाध्यक्ष धानेपुर बी0एन0 सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Apr 25, 2023

April 25, 2023

कंपन्न से यदि चढ़े बुखार, पसीना आए बार-बार, हो सकता है मलेरिया का बुखार

विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर दी दस्तक, मलेरिया के लक्षण और बचाव के बताए उपाय।
स्वच्छता अपनाएं और मलेरिया को दूर भगाएं ।
गोंडा, 25 अप्रैल - 2023 ।
मंगलवार को जिले में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया । इस मौके पर मलेरिया वाहक मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए जगह-जगह एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराए जाने के साथ- साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर दस्तक देकर लोगों को मलेरिया के लक्षण, जांच और बचाव के प्रति जागरुक किया । 

इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुजेहना के धानेपुर में आशा तहरुन्निशा ने संगिनी विमलेश के साथ घर-घर जाकर लोगों को जागरुक किया । आशा ने लोगों को बताया कि मलेरिया एक ऐसी बीमारी है, जो मच्छर के काटने से होती है। इंसान को सही समय पर इलाज न मिले, तो इस कारण मौत भी हो सकती है। वहीं संगिनी विमलेश ने लोगों को मलेरिया के लक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि मलेरिया संक्रमित व्यक्ति को तेज सिर दर्द होता है, उसे उल्टी या मितली जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तेज बुखार आता है, ठंड लगकर या फिर कंपकंपी के साथ बुखार आता है, बुखार लंबे समय तक बना रहता है, थोड़ी-थोड़ी देर पर प्यास लगती है, हाथ और पैर में ऐंठन बनी रहती है, थकान और कमजोरी महसूस होती है, घबराहट व बेचैनी जैसा अनुभव होता है तथा बहुत ज्यादा ठंड लगती है ।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा ने बताया कि मादा मच्छर एनाफिलीज के काटने से मलेरिया रोग फैलता है और बारिश में इन मच्छरों का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ता है । उन्होंने कहा कि बदलते हुए मौसम में यदि शरीर में कंपकपी के साथ बुखार आने और बार बार पसीना आने की शिकायत दिखे, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

वेक्टर बॉर्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ सीके वर्मा ने बताया कि जिले में वर्ष 2020 में दो, 2021 में एक तथा 2022 में 13 व्यक्ति मलेरिया से ग्रसित पाए गए । वहीं इस वर्ष जनवरी से मार्च 23 तक लोगों के रक्त के जितने नमूने लिए गए हैं, उनमें से कोई मलेरिया ग्रसित मरीज चिन्हित नहीं हुआ है । नोडल अधिकारी ने कहा कि अभी दस्तक अभियान चल रहा है । इस दौरान लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरुक किया जा रहा है।

डॉ वर्मा ने बताया कि मलेरिया दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को मलेरिया रोग के प्रति जागरुक किया गया । जगह-जगह फागिंग करायी गई और लार्वा स्रोत खोज कर उनमें छिड़काव कराया गया l मलेरिया से बचने के उपायों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आमजन अपने घरों के आसपास कहीं पर भी पानी ना इकट्ठा होने दें, बारिश होने से पहले घर की छत पर पड़े टायर या फिर गमलों को पूरी तरह से ढक दें ताकि उनमें पानी इकट्ठा न होने पाए, कूलर के पानी को नियमित रूप से बदलते रहें, घर के फर्श और आसपास की जगह को फिनॉयल जैसे कीटाणुनाशक से साफ करते रहें, अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में रह रहे हैं जहां पर बहुत ज्यादा मच्छर हैं तो सोते समय मच्छरदानी अवश्य लगाएं, बारिश के दिनों में ऐसे कपड़े पहनें जिससे हाथ और पैर पूरी तरह से ढके रहें ताकि मच्छर आपको न काट पाए।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Dec 30, 2022

December 30, 2022

हत्या कर शव को छुपाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर हत्या कर शव को छुपाने के वांछित अभियुक्त विकास उर्फ आकाश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 10.11.2022 को थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत रामसमुझ के बाग में एक लडके का शव प्राप्त हुआ था। मृतक सुनील कुमार की मां श्रीमती कुसमा देवी की तहरीर पर थाना धानेपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमे उक्त अभियुक्त वांछित चल रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. विकास उर्फ आकाश कश्यप पुत्र रामसुरेश कश्यप नि0 ग्राम बुझावनपुरवा कस्बा मछलीबाजार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-283/22, धारा 302,201 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
थानाध्यक्ष धानेपुर ब्रह्मनन्द सिंह मय टीम।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह