Showing posts with label Gonda- MankaPur. Show all posts
Showing posts with label Gonda- MankaPur. Show all posts

Sep 27, 2023

September 27, 2023

दहेज हत्या के 03 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-522/2023, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 01. अमर सिंह 02. जोखू निषाद व 03. राजरानी को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्तगण द्वारा वादी की बहन को दहेज के लिए प्रताडित करते हुए हत्या किया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
01.  अमर सिंह पुत्र जोखू निषाद निवासी बड़की केवटहिया लिदेहनाग्रंट थाना को0मनकापुर जनपद गोंडा।
02. जोखू निषाद पुत्र स्व0रामकेवल निवासी बड़की केवटहिया लिदेहनाग्रंट थाना को0मनकापुर जनपद गोंडा।
03. राजरानी पत्नी जोखू निषाद निवासनी बड़की केवटहिया लिदेहनाग्रंट थाना को0मनकापुर जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-522/2023, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 शशांक मौर्या मय टीम थाना मनकापुर गोण्डा।

Sep 2, 2023

September 02, 2023

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जालसाजी करने के वांछित अभियुक्त द्वारिका प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी चन्द्रप्रकाश पुत्र अयोध्या प्रसाद नि0 ग्राम तालागंज थाना छपिया जनपद गोण्डा की जमीन को फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैनामा करवा लिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. द्वारिका प्रसाद पुत्र भगौती प्रसाद नि0 तालागंज थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-587/22, धारा 419,420,467,468,471 भादवि थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-252/22, धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 अरविन्द कुमार मय टीम।