Showing posts with label Gonda- Chhapiya. Show all posts
Showing posts with label Gonda- Chhapiya. Show all posts

Sep 29, 2023

September 29, 2023

बालिका से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार


थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त रवि प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रविप्रकाश पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम मतवरिया थाना मोतीगंज जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-260/23 धारा 376(2), 323, 506 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
01. उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव मय टीम थाना छपिया, गोण्डा।