Showing posts with label Gaziyabad. Show all posts
Showing posts with label Gaziyabad. Show all posts

Jan 26, 2026

January 26, 2026

अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रैक्टर ट्रॉली, नीचे दबकर दो युवकों की मौत

गाजियाबाद - ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई,
हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस वक्त आतिफ, आसिफ ट्रॉली में भूसा लेकर जा रहे थे, घटना गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में हुई।

January 26, 2026

पति के साथ बाइक पर जा रही महिला पर फायरिंग

गाजियाबाद - लोनी बॉर्डर थाने के लालबाग क्षेत्र में 
महिला को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब महिला पति के साथ बाइक पर जा रही थी तभी हमलावरों ने महिला पर फायरिंग कर दी। घायल महिला को इलाज हेतु GTB अस्पताल भेजवाया गया, बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूरी पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

Jan 10, 2026

January 10, 2026

बार्डर पर रोके गए सांसद चंद्रशेखर

गाजियाबाद - चंद्रशेखर आजाद यूपी गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिए गए,मेरठ जाने से पहले बॉर्डर पर यूपी पुलिस ने उन्हें रोक लिया, इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।