फ़ैजाबाद-परसावा गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन, जिला मैनेजर ने दी अच्छी उपज व तकनीक की जानकारी
फैजाबाद के परसावा गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन, किसानों की आय दोगुना होने की दी जानकारी।
परसावा गांव में अजीत सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जिला मैनेजर सुनील कुमार पांडे व रविकांत मिश्रा ने किसानों को कम लागत में अच्छी फसल लेने के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें किसानों को फसल व बीज के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी।
किसानों को अजीत सीड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बारे में बताया गया किसानों को हाइब्रिड फसल लेने व रिसर्च बीज के बारे में जानकारी देते हुए किसानों की फसल को कम खर्चे में अधिक पैदावार कैसे दिया जाए, जिससे किसान की लागत से उनकी फसल दोगुना होने के बारे में जानकारी दी। किसान गोष्ठी के आयोजन गांव में जाकर किसानों को हाइब्रिड फसल गेहूं धान गन्ना चना मक्का ज्वार बाजरा इत्यादि फसल के बारे में जानकारी दी
जिसमें कुछ छोटे व बड़े किसान एकत्रित होकर फसल बीज के बारे में ध्यान से सुना और हाइब्रिड बीज के बारे में बहुत सारी जानकारी ली कंपनी के एम्पलाई जिला मैनेजर द्वारा गेहूं मक्का ज्वार बाजरा आदि फसलों के अलग-अलग तरह की ब्राईटी के बारे में बताया। और अगली फसल लेने के लिए उचित समय व फसल बोने के बारे में जानकारी दी। किसान गोष्ठी के आयोजन कंपनी द्वारा गांव गांव जाकर समय समय किसानों को जागरूक करने के लिए मीटिंग करते रहते हैं
किसान गोष्ठी के आयोजन में किसानों की भीड़ इकट्ठा होकर फसल की अधिक पैदावार के बारे में ध्यान से सुना जिसमें किसान शैलेंद्र कुमार सिंह मनोज कुमार विक्रम सिंह राहुल कुमार राम तीरथ राघवेंद्र सिंह हरिओम विजय वर्मा संदीप कुमार जग बहादुर आदि लोग मौजूद रहे और फसल के बारे में जानकारी ली।


