Showing posts with label ऊन. Show all posts
Showing posts with label ऊन. Show all posts

Mar 18, 2021

March 18, 2021

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊन में किया गया राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता मेले का कार्यक्रम200 से ज्यादा मरीज़ का इलाज

 शामली ऊन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, दिव्यांग कैंप एवं स्वास्थ्य मेला।


आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय मानसिक कार्यक्रम के तहत विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ऊन moic डॉ। सलीम ने फीता काटकर शिविर का आयोजन किया। जिसमें दिव्यांग कैंप व स्वास्थ्य मेले के आयोजन में मरीजों का निशुल्क परीक्षण व इलाज किया गया जिसमें उपलब्ध दवाईयो का निशुल्क वितरण किया।रोगी और उनके परिजन की काउंसलिंग की गई, डॉक्टरों द्वारा जन सामान्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगो में जागरूक किया गया। 

इस शिविर में ऐसे रोगियों को देखा गया। जैसे जिनको रात में नींद ना आना या देर से नींद आना, चिंता घबराहट तनाव रहता हो, या आत्महत्या का विचार आता हो, काम में मन ना लगना, अवसाद व उन्माद की स्थिति रहना, साफ - सफाई, इत्यादि, लड़ाई झगड़ा की स्थिति बनी रहती है।


 इस तरह की चिकित्सक द्वारा बताया गया है कि ऐसे रोगियों के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मानसिक रोग एक अन्य बीमारी की तरह है, जिसमें रोग व रोगी को छुपाया ना जाए, जिसका इलाज निशुल्क है। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सलीम MOIC व डॉ.अश्वनी कुमार ACMO, डॉ.अरुण कुमार, डॉ मनोज कुमार  चिकित्सक, डॉ.रामवीर सिंह डॉ.विकाश, डॉ. जसवीर सिंह आदि चिकित्सक मौजूद रहे।


दिनेश शर्मा BCPM, मुबाशिर खान BPM, लविश कुमार BPM, विजय कुमार डेटा ऑपरेटर,

फार्मासिस्ट-नवल किशोर, अमित कुमार, प्रबेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, कुमारी अनीशा, अक्षय कुमार, अंशु तोमर, एलटी बिपिन कुमार और विशाल कुमार, वार्ड बॉय सोमपाल, राकेश आदि लोग मौजूद रहे।


इस विशाल शिविर कैंप में 200 से ज्यादा मरीज का परीक्षण व इलाज किया गया और जन मानस को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।