Nov 4, 2026

नगर पालिका ईओ का सभासदों ने शुरू किया विरोध

बहराइच - ईओ नगर पालिका प्रमिता सिंह का विरोध शुरू हो गया,सभासदों ने ईओ पर तानाशाही का आरोप लगाया है। गैस पाइप लाइन डालने की ईओ ने अनुमति दे दी है, आरोप है कि बगैर किसी जानकारी के अनुमति दे दी गई।
सबसे बड़ा आरोप है कि सड़क टूटने से सड़क पर पानी बह रहा है, जिससे दिपावली पर्व से पहले सड़क पर अव्यवस्था उत्पन्न हो गई है। चांदपुरा चौराहे पर पानी बह रहा है, जिससे रास्ता जलमग्न हो गया है,बहराइच शहर स्थित चांदपुरा चौराहे पर स्थित बदहाल है।


No comments: