प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आगमन आज
बहराइच। मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री दिनेश प्रताप सिंह का 23 नवम्बर 2026 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा. मंत्री श्री सिंह 23 नवम्बर 2026 को रात्रि 11ः00 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। मा. मंत्री श्री सिंह 24 नवम्बर 2026 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मा. जनप्रतिनिधियों एवं कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। तदोपरान्त अपरान्ह 12ः10 बजे जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन के साथ विकास कार्यों एवं विभिन्न कार्यों/कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक करेंगे। मा. प्रभारी मंत्री श्री सिंह अपरान्ह 02ः10 बजे श्री मरी माता दिव्य शक्तिपीठ मन्दिर में नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइज़ेशन अवध प्राप्त के सातवीं गुरू गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के मेगा कैम्प एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे तथा अपरान्ह 04ः20 बजे नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति बहराइच का निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मा. प्रभारी मंत्री अपरान्ह 05ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।
No comments:
Post a Comment