Nov 13, 2026

ट्रेन हादसे में मां सहित तीन बेटियों की दर्दनाक मौत, मंजर देख सिहर उठे लोग

बाराबंकी - ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर के पास रेलवे ट्रैक की है, जहां 3 मासूम बेटियों के साथ मां की मौत से हड़कंप मच गया है। रेलवे ट्रैक पर मिला चारों का शव देखकर लोग सन्न रह गए, हादसे में मां किरन देवी, 7 वर्षीय जुड़वा कनिष्का-अनुष्का व 5 वर्षीय मासूम काव्या की मौत हो गई है।
मृतक परिवार मूल रूप से बहराइच का निवासी बताया जा रहा है, घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी टीम और रेलवे के आला - अधिकारी जांच में जुटे हैं।

No comments: