गोण्डा - थाना छपिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 395/2026 धारा 64(2)(m), 351(3), 352 बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बाबूलाल उर्फ मोतीराम को हथियागढ़ स्थित रौजा बाबा मजार के पास से गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 30.10.2026 को थाना छपिया पर वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री को अभियुक्त बाबूलाल उर्फ मोतीराम निवासी ग्राम कम्मरपुर, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर द्वारा करीब 02 वर्ष पूर्व अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया गया तथा दुराचार किया गया। पीड़िता द्वारा शादी करने की बात कहने पर अभियुक्त ने शादी करने से मना कर दिया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छपिया पर मु0अ0सं0 395/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।
No comments:
Post a Comment