बलरामपुर - श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे तभी गैसडी थानाक्षेत्र अंतर्गत खरदौरा के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई।
हादसे में 3 बच्चों सहित 13 श्रद्धालु घायल हो गए सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया,हादसे में 9 श्रद्धालुओं की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
No comments:
Post a Comment