गोण्डा - दिनांक 10.11.2026 को उ0नि0 प्रभाकर पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा टिकरी चौराहे के आगे सड़क पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के उद्देश्य से गनेशपुर ग्रन्ट जाने वाले खड़ंजा मार्ग के किनारे टिकरी जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना पर टिकरी जंगल में घेराबंदी कर चोरी की 07 अदद मोटरसाइकिलों के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 01 अपचारी किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया। बरामद मोटरसाइकिलों में एक मोटरसाइकिल थाना वजीरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 413/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित पायी गयी तथा अन्य बरामद मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 416/2026 धारा 317(2), 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे चारों मिलकर अलग-अलग जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे तथा चोरी की मोटरसाइकिलों को जंगल एवं सुनसान स्थानों पर छिपाकर रख देते थे। बाद में उन्हें सस्ते दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाने की योजना बनाते थे। अभियुक्तों ने बताया कि पुलिस से बचने एवं मोटरसाइकिलों की पहचान छिपाने के लिए उनके नम्बर प्लेट बदल देते थे अथवा निकालकर फेंक देते थे। उनके द्वारा मोटरसाइकिल संख्या UP51BY3184 को दीपावली के दिन दुर्जनपुर पचूमी बाजार थाना वजीरगंज से, UP42BU8339 को धर्म चौक अयोध्या से, UP42BK6545 एवं दो अन्य मोटरसाइकिलों को नया घाट अयोध्या से, एक मोटरसाइकिल को थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या से तथा UP58AA6689 को मगहर खलीलाबाद से चोरी करना स्वीकार किया गया।
No comments:
Post a Comment