कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच में किसानों का प्रशिक्षण आयोजित
बहराइच: सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत आज दिनांक 2 नवंबर 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, बहराइच पर किसानों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपनिदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ने की।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार राजभर तथा कृषि वैज्ञानिक श्रीमती प्रियंका सिंह ने उपस्थित किसानों को नेचुरल फार्मिंग सहित रवि फसलों की बुवाई, गुणवत्तायुक्त बीजों के चयन, बीज शोधन, लाइन में बुवाई तथा फसलों की कटाई, भंडारण एवं पराली प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी।उपनिदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ने किसानों को विषाणु मुक्त खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सब्जियों एवं फलों के उत्पादन में कीटनाशकों के स्थान पर लाइट ट्रैप, स्टिकी स्टिक तथा फेरोमोन ट्रैप का उपयोग करना चाहिए। इससे स्वास्थ्यवर्धक खाद्यान्न का उत्पादन होगा, किसानों की दवाइयों पर होने वाली लागत घटेगी और उनकी आय में भी वृद्धि होगी।



No comments:
Post a Comment