करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय कोतवाली के चचरी चौकी अंतर्गत मजरा टिकुरी गांव उस वक्त कोहराम मच गया, जब 7 वर्षीय बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोमवार को उस वक्त हुआ जब अर्जुन निवासी मजरा टिकुरी की 7 वर्षीय मासूम आरोही रोड क्रॉस कर रही थी, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गई । घटना की सूचना मिलते ही चौकी चचरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटना कारित करने वाली बाइक को कब्जे में ले लिया तथा गंभीर रूप से घायल बच्ची को सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
7 साल की आरोही की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस का कहना है कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी।
No comments:
Post a Comment