गोण्डा - दिनांक 08.08.2021 को उपनिरीक्षक लाल बिहारी हमराही पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त एवं क्षेत्र की देखभाल कर रहे थे। इसी दौरान रेक्सडिया मोड़ से लगभग 50 मीटर पहले भटपुरवा की ओर से एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस बल को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार गोड़िया पुत्र रामदीन निवासी ग्राम धनावा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में मौजूद थैले से 01 किलोग्राम 600 ग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवावा किया गया।
दोषसिद्धि का विवरण
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तो के चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा अधिकतम/त्वरित दंडात्मक कार्यवाही हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम मे थाना परसपुर में पंजीकृत अभियोग मे मॉनिटरिंग सेल, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता श्री अनुपम शुक्ला, कोर्ट मोहर्रिर का0 उत्तम राणा व थाना परसपुर के पैरोकार का0 शशिकांत की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप आज दिनांक 04-11-2026 को दोषी अभियुक्त राजकुमार गोड़िया को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय कक्ष संख्या-01 सूर्य प्रकाश सिंह द्वारा दोषसिद्ध करते हुए 05 वर्ष का कारावास व रूपये 5,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। दोषसिद्ध अभियुक्त जनपद का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 1997 से 2020 तक चोरी, नकबजनी, लूट, हत्या के प्रयास/डकैती, धोखाधड़ी, कूटरचना, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं गुण्डा एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में जनपद गोण्डा के थाना परसपुर, नवाबगंज एवं कोतवाली नगर में कुल 17 अभियोग पंजीकृत हैं।
अभियुक्त का विवरण
01- राजकुमार गोड़िया पुत्र रामदीन, निवासी ग्राम शाहपुर धनावा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment