Nov 5, 2026

अपडेट - गुमशुदा मंजू सिंह लखनऊ में सकुशल मिलीं, परिवार में खुशी की लहर

 
लखनऊ/बस्ती/हरैया (माँ वाराही न्यूज़)

पिछले 2 दिनों से लापता ग्राम बड़ेरिया, हरैया निवासी श्रीमती मंजू सिंह (लगभग 5 फीट) जो 3 नवम्बर की शाम से गुमशुदा थीं, वह लखनऊ में सकुशल मिल गई हैं।

जैसे ही माँ वाराही न्यूज़ पर गुमशुदगी की खबर प्रकाशित हुई, खबर को हजारों लोगों ने देखा और शेयर किया। सोशल मीडिया की ताकत और आप सभी के सहयोग से परिजनों को सूचना मिली और परिजनों व सगे संबंधियों ने राहत की सांस ली।

परिजनों ने बताया कि मंजू सिंह जी किसी कारणवश रास्ता भटक कर लखनऊ पहुँच गई थीं। वह पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं। 

परिवार ने जताया आभार

मंजू सिंह के परिवार ने माँ वाराही न्यूज़ और उन सभी पाठकों का दिल से आभार जताया है जिन्होंने इस पोस्ट को शेयर कर मानवता की मिसाल पेश की।

माँ वाराही न्यूज़ परिवार की ओर से भी सभी सहयोगियों को बहुत-बहुत धन्यवाद।


No comments: