गोण्डा - थाना कोतवाली नगर पुलिस मु0अ0सं0 1073/2026 धारा 85, 80(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित अभियुक्त संजय गौतम पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम इमरती विशेन,थाना कोतवाली नगर,जनपद गोण्डा को उसके घर के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया गया।
दिनांक 23.011.2026 को वादी सत्यनरायन पुत्र सन्तराम निवासी ग्राम आबिद अली पुरवा, मौजा फिरोजपुर तरहर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री का विवाह दिनांक 03.04.2026 को संजय गौतम पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम इमरती विशेन, थाना कोतवाली नगर के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति संजय गौतम, सास, ससुर एवं देवर शनि व ऋषि द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल एवं सोने की जंजीर की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। दिनांक 21.11.2026 को वादी को सूचना मिली कि उनकी पुत्री की ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 24.11.2026 को थाना को0नगर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर दहेज हत्याभियुक्त संजय गौतम पुत्र अमरनाथ को उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया ।
No comments:
Post a Comment