Oct 14, 2026

विधायक अभय सिंह के करीबी समर्थक की हादसे में मौत

अमेठी - विधायक अभय सिंह के समर्थक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब मुंशीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत लोकीपुर के पास संचालित एक होटल पर चाय पी रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार टक्कर मारकर एक बोलेरो से जाकर टकरा गई, हादसे में कार सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।



No comments: