गोण्डा - दिनांक 26.10.2026 को थाना परसपुर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक महिला द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी लगभग 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा जबरन कमरे में ले जाकर दुराचार किया गया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 27.10.2026 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा रात्रिगश्त, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त राजकुमार भोदूपुरवा धर्मकांटा से आगे करनैलगंज मार्ग पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
No comments:
Post a Comment