Oct 14, 2026

पशुधन विभाग के भर्ती घोटाले में प्रमुख सचिव अरेस्ट, पूर्व मंत्री राजकिशोर की फाइल लंबित

 
लखनऊ - पशुपालन विभाग के भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां तत्कालीन प्रमुख सचिव को अरेस्ट कर लिया गया है। राजकिशोर के अभियोजन स्वीकृति की फाइल शासन में लंबित  बताई जा रही है। तत्कालीन प्रमुख सचिव योगेश कुमार गिरफ्तार होने से हड़कंप मच गया है, मामला उस वक्त का है जब राजकिशोर सिंह पशुधन मंत्री थे। EOW ने रिटायर्ड IAS योगेश कुमार को गोमती नगर से गिरफ्तार किया है,बता दें कि बीते वर्ष 2014 में 17 मंडलों में 1198 पदों पर पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती हुई थी,इसी भर्ती घोटाले में तत्कालीन प्रमुख सचिव की गिरफ्तारी हुई है।
जब 2 फरवरी 2014 को आयोजित भर्ती की गई थी उस वक्त राजकिशोर सिंह पशुधन मंत्री थे और पूर्व IAS योगेश कुमार प्रमुख सचिव के पद पर तैनात थे।  

No comments: