Oct 13, 2026

नाले में डूबने से बुजुर्ग की मौत, आटा चक्की में पट्टे में फंसकर एक व्यक्ति की भी जान गई

 नाले में डूबने से बुजुर्ग की मौत, आटा चक्की में पट्टे में फंसकर एक व्यक्ति की भी जान गई

फखरपुर (बहराइच): थाना बौंडी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय अली निवासी हनुमान पुत्र लालता (लगभग 83 वर्ष) की सोमवार को घर से निकलने के बाद गांव के पास स्थित भकोसा नाले में डूबने से मौत हो गई। उनका शव मंगलवार को नाले से बरामद हुआ। डूबने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।वहीं, फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासपारा निवासी रफीक बेहना अपनी आटा चक्की चलाने के दौरान पट्टे में फंस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों घटनाओं से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

No comments: