Oct 19, 2026

इनामी मॉडल श्रद्धा दूबे काट रही फरारी, इधर नप गए आईपीएस अधिकारी


लखनऊ - शातिर अपराधी और ब्लैकमेलरमॉडल श्रद्धा दुबे के प्रति अपार श्रद्धाभाव प्रकट करने वाले आइपीएस अफसर विक्रांत वीर को आखिरकार हटा दिया गया। उन्हें डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है। ब्लैकमेल क्वीन श्रद्धा दुबे को अब तक बचाए रखने। मेकअप करवा के मीडिया में इंटरव्यू दिलवाने में डीसीपी सेंट्रल की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। इसके पहले शाम को हजरतगंज के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को हटाया गया था और देररात में डीसीपी भी हटा है दिये गये। कल दोपहर से मीडिया में इंटरव्यू देकर इनामी अपराधी श्रद्धा दुबे ने पूरे सिस्टम को हिला दिया। श्रद्धा कहां है इसकी किसी को भनक नहीं है। 

No comments: