गोण्डा - मां की डांट से नाराज होकर बेटे ने आत्मघाती कदम उठा लिया, आक्रोश में बेटे ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। पूरी घटना कटरा बाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत लोनियन पुरवा गांव की है, जहां आवेश में आकर 24 वर्षीय शिवम ने गले और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया, घटना के बाद उसे गंभीर हालत में इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक नशे की हालत में घर पहुंचने पर मां ने डाटा और इसी विवाद के चलते शिवम ने खुद पर चाकूबाजी करके खुद को घायल कर लिया।
No comments:
Post a Comment