गोण्डा - इटियाथोक के बिशुनपुर तिवारी में 3 किलोमीटर सड़क के लिए चल रही भूख हड़ताल अब चिंताजनक मोड़ पर पहुंच गई है। भूख हड़ताल का दूसरा दिन है और अगुवाई कर रहे अवधेश तिवारी उर्फ बजरंगी भईया की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है।
नायब तहसीलदार आए, आश्वासन नहीं मिला, लौट गए
गुरूवार को मौके पर नायब तहसीलदार पहुंचे थे, लेकिन बिना कोई ठोस लिखित आश्वासन दिए वापस लौट गए। जिससे ग्रामीणों में और आक्रोश बढ़ गया है। बजरंगी भईया कल दोपहर 2 बजे से भूखे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर इसी तरह भूख हड़ताल जारी रही और इस बीच किसी को कुछ होता है तो सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
स्थानीय विधायक भी नहीं पहुंचे
सबसे हैरानी की बात यह है कि अभी तक स्थानीय मेहनौन विधानसभा के विधायक विनय कुमार द्विवेदी भी मौके पर हाल-चाल लेने नहीं पहुंचे हैं। जबकि प्रधानों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि रोड नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं।
मौके पर प्रधान प्रतिनिधि देव प्रकाश तिवारी, प्रधान अंगद प्रसाद वर्मा, बीडीसी राधिका प्रसाद वर्मा, प्रधान चंद्रशेखर तिवारी सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष डटे हुए हैं। स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
No comments:
Post a Comment