Oct 9, 2026

मेडिकल विभाग में 15 लाख का टेंडर, 15 करोड़ का आर्डर, बड़ा घोटाला

लखनऊ - लाख कोशिशों के बावजूद भी भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है, यहां आरोप है कि 15 लाख का टेंडर हुआ और आर्डर 15 करोड़ का हो गया। मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से शिकायत हुई थी और जब जांच हुई तो यूपी मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन की एमडी को बर्खास्त कर दिया गया। आरोप है कि कार्पोरेशन की महाप्रबंधक सुगंधा शर्मा ने जरूरत से 100 गुना ज्यादा HIV किट खरीदी। उनपर हेपेटाइटिस की जांच किट खरीदने में अनियमितता का गंभीर आरोप लगा, उन्होंने सप्लाई करने वाली फर्म को लाभ पहुंचाया,इसी मामले में NHM के अफसरों पर भी कार्रवाई हुई थी ।

No comments: