Sep 11, 2026

भारी फोर्स देख भड़के मंत्री संजय निषाद, कहा क्या निषाद समाज के लोग गुंडा हैं


गोण्डा - बीते 9 सितंबर को रेक्सडिया गांव निवासी विनोद शाहनी के साथ मारपीट के बाद 10 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत मामले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद गोण्डा सर्किट हाउस पहुंच गए, उन्हें देख कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। फिलहाल मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तारी लिया है। इतना ही नहीं बल्कि थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी व बीट आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनकी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है । लेकिन अपने घोषित कार्यक्रम को लेकर मंत्री संजय निषाद शुक्रवार साढ़े दस बजे करीब गोण्डा सर्किट हाउस पहुंच गए, मौके पर भारी पुलिस तैनाती को देख वह भड़क उठे और कहा कि क्या निषाद समाज के लोग गुंडा, बदमाश हैं, जो इतनी फोर्स लगाई गई है। फिलहाल डीएम और एसपी उन्हें कमरे में लेकर चले गए और बंद कमरे में वार्ता  शुरू हुई। फिलहाल मृतक विनोद शाहनी के घर सहित जिला मुख्यालय पर एहतियातन पुलिस बल तैनात है।



No comments: