गोण्डा - दिनांक 07.09.2026 की रात्रि करीब 11ः30 बजे बच्चाराम पासवान पुत्र रामतीर्थ पासवान निवासी निहालपुर पसियन पुरवा, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान कालीप्रसाद पुत्र रामआसरे पासवान निवासी निहालपुर पसियन पुरवा, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बच्चाराम पासवान के गले, हाथ, कान एवं शरीर के अन्य स्थानों पर चोट पहुंचाकर घायल कर दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना तरबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था।
थाना तरबगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद व वांछित अभियुक्त कालीप्रसाद की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गड़रियन पुरवा तिराहा के पास से दिनांक 08.09.2026 को समय करीब 10ः30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
No comments:
Post a Comment