Sep 4, 2026

नाबालिग लड़की को शादी करने की नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा - थाना परसपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 382/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुनील पासवान उर्फ अप्पून को थाना परसपुर ग्राम मलांव के पास से गिरफ्तार किया गया। 


दिनांक 18.08.2026 को थाना परसपुर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना परसपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी बहन को विपक्षी सुनील पासवान द्वारा शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 04.09.2026 को थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभियुक्त सुनील पासवान उर्फ अप्पून को थाना परसपुर ग्राम मलांव के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुनील पासवान उर्फ अप्पून पुत्र भुलई पासवान निवासी ग्राम पासिमनपुरवा पुरैना थाना परसपुर जनपद गोण्डा।


No comments: