Sep 4, 2026

जन्माष्टमी पर फखरपुर गौशाला में गायों को केला-गुड़ खिलाया गया; लाल विक्रम सिंह ने किया आयोजन

 जन्माष्टमी पर फखरपुर गौशाला में गायों को केला-गुड़ खिलाया गया; लाल विक्रम सिंह ने किया आयोजन

फखरपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को फखरपुर स्थित गौशाला में गायों को केला और गुड़ खिलाया गया तथा विधि-विधान से पूजा-आरती का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का संचालन कुंवर अरुणवीर सिंह (बड़े भैया) के प्रतिनिधियों ने किया, जिनमें जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रवक्ता लाल विक्रम सिंह और दरोगा गिरिजेश गिरी बाबा , राहुल सिंह पत्रकार, लक्ष्मी नारायण मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।लाल विक्रम सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे भारत में जन्माष्टमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और भाजपा की ओर से गौशालाओं में आयोजित किया गया।  उन्होंने कहा कि गौ-सेवा धर्म का अभिन्न अंग है और इस पुण्य कार्य से समाज में सद्भाव और धार्मिक भावनाओं को बल मिलता है।गौशाला में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गायों के दर्शन किए और उन्हें केला-गुड़ खिलाकर अपना भक्तिभाव व्यक्त किया।  आयोजन में स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और गौ-महिमा पर आधारित भजनों का गुणगान किया गया।

इस अवसर पर दरोगा गिरिजेश गिरी बाबा ने कहा कि गाय को माता का दर्जा दिया गया है और उनकी सेवा से समाज कल्याण की भावना मजबूत होती है।  कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।उल्लेखनीय है कि आज से पूरे भारत में मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि निर्माण का आंदोलन शुरू हुआ है।

No comments: